Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Political : कांग्रेस को नए अवतार में लाएंगे प्रशांत किशोर, क्या आत्मा भी बदलेगी? समझिए प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONAL

Political : कांग्रेस को नए अवतार में लाएंगे प्रशांत किशोर, क्या आत्मा भी बदलेगी? समझिए प्लान

Desk
Last updated: 2022/04/21 at 4:21 PM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

- Advertisement -

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) के जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। दो हफ्ते में तीसरी बार सोनिया गांधी के साथ उनकी बैठक में फैसला लिया जाएगा। खबर है कि प्रशांत किशोर बिना किसी शर्त कांग्रेस में शामिल तो होना ही चाहते हैं, इसके अलावा कांग्रेस के नए अवतार के लिए पीके ने कांग्रेस 2.0 की रणनीति तैयार की है। उनकी रणनीति का खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन सूत्रों का कहना है कि पीके की नई रणनीति में कांग्रेस का नया अवतार होना तय है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पिछले हफ्ते सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ प्रशांत किशोर पहली बैठक हुई थी। जिसमें कांग्रेस के लिए एक पुनरुद्धार योजना और राज्यों के साथ-साथ आगामी चुनाव जीतने की रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। खासकर साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पीके काफी गंभीर है।

अपनी पहली प्रस्तुति को पीके कांग्रेस के चुनिंदा नेताओं के बीच रख चुके हैं। उन योजनाओं पर राहुल गांधी ने भी सहमति जताई है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान ने पीके को लेकर पार्टी के दिग्गज नेताओं से चर्चा भी की है।

पीके का कांग्रेस 2.0 प्लान
प्रशांत किशोर की कांग्रेस 2.0 योजना का खुलासा नहीं हुआ। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि यह साल 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बारे में है। अपने प्रेजेंटेशन में पीके ने वर्षवार पार्टी के बड़े पतन के कारणों को सूचीबद्ध किया है, खासकर 1984 से 2019 तक।

-जनता के लिए एक नई कांग्रेस का निर्माण।
-पार्टी के मूल्यों और मूल सिद्धांतों की रक्षा करना।
-चाटुकारिता की भावना को नष्ट करना।
-गठबंधन की पहेली को सुलझाना।
-भाई-भतीजावाद का मुकाबला करने के लिए ‘एक परिवार, एक टिकट’ फॉर्मूला।
-सभी स्तरों पर चुनाव के माध्यम से संगठनात्मक निकायों का पुनर्गठन।
-कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यसमिति सहित सभी पदों के लिए निश्चित कार्यकाल।
-15,000 जमीनी स्तर के नेताओं को पहचानें और सार्थक रूप से जोड़ें और पूरे भारत में 1 करोड़ जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना।

पीके पर क्या है कांग्रेस नेताओं की राय
प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की खबरों पर कांग्रेस नेताओं की अलग-अलग राय है। कुछ नेताओं का कहना है कि पीके के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को बल मिलेगा और पार्टी आगामी चुनौतियों से अच्छी तरह से निपटेगी। वहीं, कुछ नेताओं का पीके को लेकर अलग नजरिया है। बुधवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा था, ” प्रशांत किशोर सिर्फ नाम बड़ा हो गया है, उनके जैसे और भी हैं। वो मोदी जी के साथ थे, नीतीश जी के साथ थे। कांग्रेस के साथ भी रहे। वो इतने बड़े हो गए हैं इसलिए न्यूज हो गए हैं। ऐसा नहीं है पहली बार हो रहा है। पीके का नाम बढ़ा हो गया है इसलिए चर्चा में आ गए हैं। अगर उनका अनुभव काम आता है विपक्ष को एकजुट करने में, तो निश्चित ही विचार किया जाएगा।”

TAGGED: congress, congress prashant kishor, political strategist prashant kishor, prashant kishor, prashant kishor congress, prashant kishor gujarat congress, prashant kishor gujarat election, prashant kishor in congress, prashant kishor join congress, prashant kishor joins congress, prashant kishor latest news, prashant kishor meets sonia gandhi, prashant kishor news, prashant kishor sonia gandhi meeting, prashant kishore, prashant kishore congress
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article PM Modi Red Fort Speech : लाल किला पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी ही देर में होगा उनका संबोधन PM Modi Red Fort Speech : लाल किला पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी ही देर में होगा उनका संबोधन
Next Article रायपुर में नाबालिग से हैवानियत : माता-पिता ने कर ली दूसरी शादी, नौ साल के बेटे को रिश्तेदारों ने आठ वर्षों तक बनाए रखा बंधक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
Breaking News Cricket Exclusive Grand News खेल देश June 3, 2025
CG NEWS: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 3, 2025
Reliance Infrastructure:अनिल अंबानी की कंपनी गोला-बारूद बनाने के लिए स्थापित होगी नई इकाई, सरकार से मिल सकता है करोड़ का ऑर्डर 
Business Exclusive Grand News Mumbai NATIONAL अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ देश महाराष्ट्र June 3, 2025
Aadhaar Card: AI से सावधान आपका आधार कार्ड नकली है या असली ? घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ऐसे करें चेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान  
Exclusive Featured Grand News Technology क्राइम छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?