Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बिहार : कानून मंत्रालय ने नियम में किया बदलाव, अब पोस्टल बैलेट के जरिए वोट दे सकेंगे कोरोना पीड़ित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsदेशसामाजिक

बिहार : कानून मंत्रालय ने नियम में किया बदलाव, अब पोस्टल बैलेट के जरिए वोट दे सकेंगे कोरोना पीड़ित

Poonam Shukla
Last updated: 2020/06/23 at 11:08 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

पटना। बिहार में मतदाता जो कोविड-19 संक्रमित हैं उन्हें इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में पोस्टल बैलट का उपयोग करके अपना वोट डालने की अनुमति दी जाएगी। मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय कानून मंत्रालय के विधायी विभाग ने चुनाव नियमों में बदलाव किया है ताकि कोविड-19 से पीड़ित लोगों को पोस्टल बैलेट का उपयोग करने की अनुमति दी जा सके।

चुनाव आयोग ने हाल ही में मंत्रालय से संपर्क किया था ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोस्टल बैलेट का उपयोग करने की अनुमति दी जा सके। अधिकारी ने कहा, ‘यह एक बिलकुल फिट मामला था और हम नियमों को बदलने के लिए सहमत हो गए हैं। हाल ही में हमने 80 साल से ऊपर और दिव्यांग लोगों को पोस्टल बैलेट का उपयोग करने की अनुमति दी थी। उसी सूची में हमने कोविड-19 संक्रमित या उसके लक्षण वाले लोगों को शामिल किया है।’

- Advertisement -
Ad image

अब तक स्थानीय रिटर्निंग अधिकारी से पोस्टल बैलेट की सुविधा प्राप्त करने के लिए दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को फॉर्म 12 डी भरना पड़ता था। भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद बिहार पहला राज्य होगा जहां विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इस नियम को रद्द करने के लिए सरकार से संपर्क किया था क्योंकि महामारी वर्ष के अंत तक जारी रह सकती है।

- Advertisement -

विधायी विभाग निर्वाचन आयोग के लिए नोडल निकाय है। कानून मंत्री द्वारा संशोधनों को मंजूरी देने के बाद चुनाव नियमों में संशोधन किया जाता है। बता दें कि बिहार में लगभग 7.20 करोड़ मतदाता हैं और 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल इस साल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है। नई विधानसभा का गठन 29 नवंबर से पहले होना है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING : खबरदार ! कहीं आपने तो नहीं कटाया इनसे बाल… तीन सेलून संचालक निकले कोरोना संक्रमित
Next Article ओडिशा के तटीय इलाके में फिर तूफान की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?