Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर में मौसम का मिजाज अचानक ने ली करवट, चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsरायपुर

रायपुर में मौसम का मिजाज अचानक ने ली करवट, चिलचिलाती गर्मी से मिली राहत

Desk
Last updated: 2022/05/02 at 4:06 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। राजधानी में दिनभर चिलचिलाती धूप के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। शाम करीब चार बजे के बाद तेज आंधी चलने लगी। आसमान में घने बादल छा गए और करीब आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। अचानक बदले मौसम और बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। अचानक हुई मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

- Advertisement -
Ad image

इससे पहले मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। बाकी अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। रविवार को प्रदेश के संभागों में अधिकतम तापमान में ज्यादा फेरबदल नहीं हुआ। जगदलपुर में सबसे कम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया।

- Advertisement -

मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में उत्तर से गर्म और शुष्क हवा का आना लगातार जारी है, जबकि दक्षिण भाग में अपेक्षाकृत ठंडी और नमीयुक्त हवा आ रही है।

- Advertisement -

प्रदेश में दो मई को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं राजधानी में सोमवार को अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिले, रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमानों में कुछ गिरावट आ सकती है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Eid-Ul-Fitr 2022: गरियाबंद- चांद का हुआ दीदार, आखिरी रोजा आज मंगलवार को मनाई जाएगी ईद, जानें ईदगाह में नमाज का समय
Next Article Crude Oil Price : 90 डालर प्रति बैरल के नीचे आ सकती है कच्चे तेल की कीमत, जानें क्‍यों चीन बना बड़ा फैक्‍टर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : तीखी मिर्च किसानों के जीवन में घोल रही है मिठास कम जमीन पर अच्छी पैदावार-दोगुनी आमदनी,
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 20, 2025
India-England Test Series : “भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट आज से — शुभमन गिल की कप्तानी में नए जोश के साथ उतरेगी टीम इंडिया!”
Cricket Grand News June 20, 2025
Transfer IAS Officers: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 IAS अधिकारियों का तबादला,देखिए कौन IAS कहां तैनात हुए, नई जिम्मेदारियों की पूरी लिस्ट
Grand News June 20, 2025
June 20, 2025: Horoscope: कौन बनेगा आज किस्मत का बाज़ीगर? जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन!
Grand News राशिफल June 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?