Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बदरीनाथ के कपाट खुले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsदिल्ली

बदरीनाथ के कपाट खुले

GrandNews
Last updated: 2022/05/08 at 8:12 AM
GrandNews
Share
3 Min Read
SHARE

गोपेश्वर, बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा विधिवत शुरू हो गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में छह बजकर 15 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गए हैं। कपाट खुलने के अवसर पर करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन कर कंबल का प्रसाद ग्रहण किया।
कपाट खोले जाने की प्रकिया में पहले दक्षिण द्वार से भगवान कुबेर ने बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश किया। उसके बाद वीआईपी गेट से बदरीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और वेदपाठियों ने उद्धव जी की उत्सव मूर्ति के साथ मंदिर के अंदर प्रवेश किया।

उद्धव और कुबेर की मूर्ति को गर्भगृह में रखने से पहले मां लक्ष्मी को गर्भगृह से बाहर लाकर लक्ष्मी मंदिर में विराजित किया गया। तड़के ही मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी के निर्देशन में द्वार पूजन का कार्यक्रम हुआ। पूजा-अर्चना के बाद गाड़ू घड़े को मंदिर के अंदर ले जाया गया। ठीक सुबह 6ः15 बजे जयकारों के बीच बद्री विशाल के कपाट खोले गए।

- Advertisement -
Ad image

इस मौके पर डीजीपी अशोक कुमार, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, एसपी श्वेता चौबे, विधायक बदरीनाथ राजेन्द्र भंडारी, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से गेंदे के फूलों से सजाया गया था। सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों एवं जय बद्रीविशाल के जयकारों के साथ देश-विदेश से आये हजारों श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही चारधाम की यात्रा विधिवत शुरू हो गई है।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि तीन मई को श्री गंगोत्री व श्री यमुनोत्री धाम और छह मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोले गए। दो साल कोविड के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित रही लेकिन इस बार कपाट खुलने के साथ भारी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण चार धामों में पहुंचे हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है।

- Advertisement -

बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने के अवसर पर श्रद्धालु और भक्तजन देर रात से ही भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करने हेतु कतार पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं द्वारा बारी-बारी से भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किये। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, आशुतोष डिमरी, वीरेंद्र असवाल, हरीश सेमवाल आदि मौजूद थे।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Back Pain Cure: कमर दर्द के कारण बैठना भी हुआ मुश्किल, करें ये 4 उपाय; जल्द मिलेगा आराम
Next Article World Red Cross Day 2022 : क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड रेड क्रॉस डे?, जानें इतिहास, उद्देश्य और थीम से लेकर सब कुछ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?