Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अग्निकांड का खुलासा : सिरफिरे आशिक ने बदला लेने लगाया था स्कूटर में आग, लेकिन जिंदा जल गए 7 लोग, अब आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
इंदौरमध्य प्रदेश

अग्निकांड का खुलासा : सिरफिरे आशिक ने बदला लेने लगाया था स्कूटर में आग, लेकिन जिंदा जल गए 7 लोग, अब आरोपी गिरफ्तार

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/05/08 at 8:27 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मकान में आग लगने से एक दंपति सहित सात लोगों की हत्या के आरोपी सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज सुबह यह जानकारी दी। अधिकारी का दावा है कि पुलिस दल से बचकर भागने की कोशिश में आरोपी सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि स्वर्ण बाग कॉलोनी की रिहायशी इमारत में भीषण अग्निकांड के आरोपी शुभम दीक्षित उर्फ संजय (27) को लोहामंडी क्षेत्र से आज रात गिरफ्तार किया गया। काजी के मुताबिक, दीक्षित मूलतः उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से इंदौर में एक निजी कंपनी के लिए काम कर रहा था।

सिरफिरे आशिक’ का वीडियो आया सामने

इस बीच, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दीक्षित शहर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में इलाज के दौरान स्ट्रेचर पर लेटा कराह रहा है और उसके एक हाथ व पैर से खून बहता नजर आ रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने कहा कि आग लगाकर सात लोगों की जान लेने का आरोपी दीक्षित लोहामंडी क्षेत्र में पुलिस दल को देख भागने की कोशिश कर रहा था और सड़क पर डिवाइडर फांदते समय गिरकर घायल हो गया। काजी के अनुसार, अग्निकांड के बाद फरार दीक्षित निरंजनपुर में अपने दोस्तों के घर में छिपा था और बाद में वह लोहामंडी क्षेत्र पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

7 लोगों को जिंदा जलाया

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दीक्षित ने एक महिला से शादी की कोशिश में नाकाम रहने के बाद उससे बदला लेने की नीयत से स्वर्ण बाग कॉलोनी की रिहायशी इमारत की पार्किंग में खड़े उसके स्कूटर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात आग लगा दी थी। उन्होंने बताया कि बाद में लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया था। अधिकारियों के अनुसार, अग्निकांड में एक दंपति समेत सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ अन्य घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दीक्षित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 436 के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, दीक्षित आग से प्रभावित रिहाइशी इमारत के एक फ्लैट में छह महीने पहले किरायेदार के रूप में रहता था और इस भवन में ही रहने वाली महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला की शादी कहीं और तय हो गई थी, जिससे दीक्षित ने उसके प्रति कथित तौर पर खुन्नस पाल ली थी। अधिकारियों के अनुसार, शादी के मसले के अलावा करीब 10,000 रुपए के लेन-देन को लेकर भी दीक्षित और संबंधित महिला के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि भीषण अग्निकांड के आरोपी दीक्षित ने महिला से धन के विवाद के चलते स्वर्ण बाग कॉलोनी की रिहायशी इमारत छह महीने पहले छोड़ दी थी।

TAGGED: BIG NEWS, INDORE NEWS, MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : हेड मास्टर की गंदी करतूत, निजी अंगों से की छेड़छाड़, अब गिरफ्तार   CG CRIME NEWS : स्कूल शिक्षक ने नाबालिग के साथ किया गन्दा काम, शिकायत दर्ज
Next Article Bilaspur News: थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए सौ यूनिट रक्त का संग्रह
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: शराब के खिलाफ पुरानीबस्ती, बिलाईटांगर की माताओं की हुंकार – कार्रवाई करो साहब!”
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 20, 2025
Business News: टॉय इंडस्ट्री में धमाका: Labubu Toy बना बच्चों-बड़ों का नया जुनून, Pop Mart को हुआ अरबों का मुनाफा
Business Grand News NATIONAL देश July 20, 2025
Monsoon havoc in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG NEWS: थाना चांपा क्षेत्र के दो आदतन गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर चांपा शहर में निकाला गया जुलूस
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?