Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ओवरटेक करते इनोवा कार से टकराई स्कार्पियो, 2 की मौत 6 लोग घायल, गरियाबंद से धमतरी जा रही थी बारात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

ओवरटेक करते इनोवा कार से टकराई स्कार्पियो, 2 की मौत 6 लोग घायल, गरियाबंद से धमतरी जा रही थी बारात

Desk
Last updated: 2022/05/11 at 5:16 PM
Desk
Share
2 Min Read
ओवरटेक करते इनोवा कार से टकराई स्कार्पियो, 2 की मौत 6 लोग घायल, गरियाबंद से धमतरी जा रही थी बारात
ओवरटेक करते इनोवा कार से टकराई स्कार्पियो, 2 की मौत 6 लोग घायल, गरियाबंद से धमतरी जा रही थी बारात
SHARE

धमतरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। नगरी-सिहावा रोड में सियादेही के पास हाईवा को ओवरटेक करने के दौरान स्कार्पियो सामने से आ रही इनोवा कार से टकरा गई। इसके बाद बगल में चल रहे हाईवा की चपेट में आने से  स्कार्पियो पलटकर सीधी खड़ी हो गई। स्कार्पियो सवार लोग गरियाबंद से धमतरी जिले के तरसींवा गांव बारात जा रहे थे। हादसा अर्जुनी क्षेत्र में हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद से स्कार्पियो क्रमांक CG 23 L1423 में सवार होकर बाराती अर्जुनी थाना क्षेत्र के तरसिंवा जा रहे थे। सियादेही के पास पहुंचे ही थे कि स्कार्पियो चालक हाईवा को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान सामने से आ रही इनोवा से टकरा गया। बगल में चल रहे हाईवा ने स्कार्पियो को चपेट में लिया और लगभग 50 मीटर तक घसीट दिया। तेज रफ्तार स्कार्पियो दो बार पलटने के बाद सीधी खड़ी हो गई। गरियाबंद जिले के ग्राम कोठीगांव निवासी संजू विश्वकर्मा (25 वर्ष) व रावणसिंघी निवासी हेमंत सिन्हा (23 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई।

- Advertisement -

घायलों को धमतरी अस्पताल में कराया भर्ती 
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। स्कार्पियो वाहन का चालक जहान सिंह, योगेश ठाकुर चंपेश्वर निषाद, गौतम ठाकुर, दुर्गेश ध्रुव और भूगेंद्र घायल हुए हैं। हादसे की सूचना के बाद डीएसपी यातायात एमएस चंद्रा, केरेगांव व अर्जुनी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों के पीएम के लिए मरच्युरी भिजवाया गया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक 3 लोगों की स्थिति गंभीर है। हादसे के बाद सिन्हा परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RR vs DC, IPL 2022: दिल्ली ने 0 पर गंवाया पहला विकेट, श्रीकर भरत बिना खाता खोले बने बोल्ट का शिकार RR vs DC, IPL 2022: दिल्ली ने 0 पर गंवाया पहला विकेट, श्रीकर भरत बिना खाता खोले बने बोल्ट का शिकार
Next Article Horoscope Today 06 February 2022 : इन पांच राशि वालों को मिल सकती है गुड न्यूज, तो इन्हें रखना होगा विशेष ध्यान Horoscope Today 12 May 2022: इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा अनुकूल, पढ़े दैनिक राशिफल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?