Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Gyanvapi Masjid Survey: तालाब पर तनातनी, मलबे का ढेर, दीवारों पर पुताई, दूसरे दिन के सर्वे में क्या-क्या हुआ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONAL

Gyanvapi Masjid Survey: तालाब पर तनातनी, मलबे का ढेर, दीवारों पर पुताई, दूसरे दिन के सर्वे में क्या-क्या हुआ

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/05/15 at 9:59 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

Gyanvapi Masjid Survey: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में दूसरे दिन का सर्वे पूरा हो गया. आज यानी रविवार को मस्जिद परिसर में सर्वे करने के लिए टीम सुबह 8 बजे पहुंची थी. सर्वे दोपहर 12 बजे तक चलना था, लेकिन सर्वे करने वाली टीम मस्जिद से करीब 1.30 बजे निकली. टीम कल फिर सर्वे करने पहुंचेगी. इससे पहले शनिवार को भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सर्वे हुआ था. दूसरे दिन के सर्वे में मस्जिद के अंदर सात- आठ फीट का ढेर मिला जो सफेद पेंट से ढका हुआ था.

- Advertisement -
Ad image

सर्वे के बीच मस्जिद में वजूखाने के पास तालाब पर विवाद हो गया है. हिंदू पक्ष और मस्जिद कमेटी आमने-सामने आ गया. हिंदू पक्ष ने तालाब का पानी निकालने की मांग की. वहीं मस्जिद कमेटी ने पानी निकालने का विरोध किया है. हिंदू पक्ष के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुंबद की तरफ सर्वे के दौरान एक दीवार पर हिन्दू परंपरा के आकार दिखे, उसे सफेद चुने से रंग गया है. सर्वे की टीम ने इसकी वीडियोग्राफी की और प्रतीक चिन्ह का भी जिक्र किया जिनसे उनकी बात को बल मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक, आज का सर्वे का 11.40 बजे तक पूरा हो गया था. उसके बाद आज के सर्वे का ड्राफ्ट तैयार किया गया. उसके बाद सभी पक्षकारों के दस्तखत कराए गए.

- Advertisement -

मस्जिद के पश्चिमी हिस्से की एक दीवार है, जिसके पीछे एक खंडहरनुमा अवशेष है. हिंदू पक्ष की मांग है कि मलबा हटाकर वहां का सर्वे किया जाए. हिंदू पक्ष ने मस्जिद में कुछ जगहों पर पुताई पर सवाल उठाया. दरअसल मस्जिद के अंदर के हिस्से में ग्रे रंग के पत्थर लगे हुए हैं. उनमें कुछ हिस्सों पर पुताई की गई थी. उसको लेकर विवाद हुआ. कुछ देर तक सर्वे का काम बाधित भी था. लेकिन कोर्ट कमीश्नर ने बातचीत से मामले को सुलझाया.

- Advertisement -

इससे पहले शनिवार को तहखाने के पांचों कमरों का सर्वे किया गया था. सर्वे के बाद हिंदू पक्ष ने दावा किया कि सारे साक्ष्य हमारे पक्ष में हैं. तहखानों में मूर्तियों के भग्नावशेष मिले हैं. हिंदू पक्ष ने कहा कि तहखाने में शरारती तत्वों ने मिट्टी भर दी थी उसे साफ किया गया. लिंगायत समाज में काशी में लिंग दान का प्रचलन है, तहखाने में उस परम्परा के टूटे लिंग मिले हैं.

TAGGED: gyanvapi masjid, gyanvapi masjid banaras, gyanvapi masjid case, gyanvapi masjid controversy, gyanvapi masjid history, gyanvapi masjid kashi, gyanvapi masjid latest news, gyanvapi masjid live, gyanvapi masjid live news, gyanvapi masjid news, gyanvapi masjid survey, gyanvapi masjid survey live, gyanvapi masjid varanasi, gyanvapi mosque, gyanvapi mosque survey, gyanvapi mosque survey live, gyanvapi survey, gyanvapi survey live, varanasi gyanvapi masjid
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, TI, SI और ASI के हुए तबादले  CG TRANSFER BREAKING : बड़ी संख्या में इंस्पेक्टरों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें सूची
Next Article Happy Birthday Paridhi Sharma : पॉपुलर टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ से प्रसिद्ध हुईं परिधि का जानें कैसा रहा करियर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

 CG BREAKING : 15000 की रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार
 CG BREAKING : 15 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार गिरफ्तार
Breaking News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Guinness Book: दुनिया की सबसे छोटी कार गिनीज बुक में दर्ज…आपके अनुसार दुनिया की सबसे छोटी कार कौन सी है?
Business Exclusive Featured Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO अंतराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी रोचक खबरें June 6, 2025
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
2025 Suzuki V-Strom 800DE: भारत में लॉन्च हुई सुजुकी की ये एडवेंचर बाइक, जानिए फीचर्स और कीमत 
Racing June 6, 2025
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम.डी. दीवान निलंबित
CG BREAKING : शिक्षकों की वरीयता सूची में गड़बड़ी, बम्निडीह शिक्षा अधिकारी एम डी दीवान निलंबित
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?