Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Happy Birthday Paridhi Sharma : पॉपुलर टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ से प्रसिद्ध हुईं परिधि का जानें कैसा रहा करियर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

Happy Birthday Paridhi Sharma : पॉपुलर टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ से प्रसिद्ध हुईं परिधि का जानें कैसा रहा करियर

GrandNews
Last updated: 2022/05/15 at 10:30 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

Happy Birthday Paridhi Sharma : पॉपुलर टीवी सीरियल(popular tv serials) ‘जोधा अकबर’ (Jodha Akbar)से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली परिधि शर्मा (Paridhi Sharma)को कौन नहीं जानता। ‘जोधा अकबर’ में जोधा बाई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 15 मई, 1987 को इंदौर(Indore) में जन्मी परिधि शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘तेरे मेरे सपने'( your and my dreams)से की थी। हालांकि उन्हें पहचान रजत टोकस (Rajat Tokas)के साथ ऐतिहासिक सीरियल (historical serial)में काम करके मिली थी। शो में लोगों को दोनों की केमिस्ट्री (chemistry)काफी पसंद आई थी। शो के सभी स्टार कास्ट ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाने के बाद इस शो के सितारें गुमनामी की दुनिया में खो गए थे। ऐसा ही कुछ परिधि शर्मा के साथ हुआ था और वह काफी समय तक टीवी से गायब रही थीं। आज उनके जन्मदिन (Birthday)के खास मौके पर हम आपको परिधि शर्मा के बारे में बताने जा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

करियर शुरू होते ही की शादी
साल 2010 में डेली सोप ‘तेरे मेरे सपने’ से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद परिधि ने साल 2011 में, सीरियल ‘रुक जाना नहीं’ में काम किया था। इस सीरियल में उनके किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। उनके जीवन की खास बात यह थी कि परिधि ने टीवी की दुनिया में कदम रखने के सालभर बाद ही शादी कर ली थी। उन्होंने अहमदाबाद में रहने वाले बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना को अपना जीवन साथी चुना था। शादी करने के बाद साल 2013 में अभिनेत्री ‘जोधा अकबर’ में रजत टोकस के साथ रोमांस करती नजर आई थीं।

टीवी से लिया ब्रेक
‘जोधा अकबर’ में जोधा बाई से पहचान पाने के बाद परिधि ने अपना पारिवारिक जीवन बिताने के लिए टीवी से दूरी बना ली थी। अभिनेत्री ने ब्रेक लेने के पांच साल बाद साल 2016 बेटे को जन्म दिया था। अपने बेटे के जन्म के बाद परिधि ने टीवी पर सीरियल ‘ये कहां आ गए हम’ से वापसी की थी। लेकिन एक्ट्रेस ने शो में काम करते-करते फिर एक बार ब्रेक लेने का फैसला किया था, वह इस दौरान काफी अनफिट हो गई थीं।

दो साल बाद की वापसी
परिधि शर्मा ने इन दोनों ब्रेक्स के बाद पूरे दो साल बाद साल 2018 में सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘पटियाला बेब्स’ से टीवी पर दोबारा वापसी की थी। अपनी फिटनेस को ठीक करने के बाद भी परिधि छोटे पर्दे पर अपना पुराना जादू बिखरने में नाकामयाब रहीं और लीड रोल में होने के बाद भी वह दर्शकों को नहीं लुभा पाई थीं। इस शो में वह एक टीनएज लड़की की मां के किरदार में नजर आई थीं।

 

also read :  Bollywood News : प्रोड्यूसर्स का U-Turn, KGF Chapter 3 को ले कर कही ये बड़ी बात

कमबैक रहा फैल
‘पटियाला बेब्स’ में एक मां का किरदार निभाने के बाद परिधि को पहले वाली सफलता नहीं मिली और उन्हें अपनी सीरियल की च्वाइस को बदलना पड़ा। इस सीरियल के बाद वह ‘जग जननी मां वैष्णो देवी’ और ‘चीकू की मम्मी दूर की’ में दिखाई दीं। दोनों की सीरियल में वह एक मां के किरदार में नजर आई थीं यानी अपने कमबैक के बाद से वह एक मां के किरदार में ही सिमट कर रह गई। बेटे की मां बनने के बाद उन्हें वैसे किरदार नहीं मिले जैसे एक मशहूर टीवी अभिनेत्री को मिलने चाहिए थे, जिसका नतीजा यह हुआ कि परिधि का कमबैक प्रभावशाली नहीं रहा।

परिवार के साथ खुश हैं परिधि
आखिरी बार परिधि शर्मा को स्टार प्लस के सीरियल ‘चीकू की मम्मी दूर की’ में देखा गया था। शो दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में असफल रहा था, जिसकी वजह से शो को बहुत जल्द बंद कर दिया गया। परिधि शर्मा को एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग का भी शौक हैं और वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियोज अपलोड करती रहती हैं। इस समय वह अपने इस शौक को जी रही हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

 

TAGGED: birthday paridhi sharma, happy birth day paridhi sharma, happy birthday paridhi, Happy Birthday Paridhi Sharma, happy birthday song, happy birthday to you, paridhi birthday song, paridhi happy birthday song, paridhi happy birthday to you, paridhi sharma, paridhi sharma birthday, paridhi sharma jodha akbar
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Gyanvapi Masjid Survey: तालाब पर तनातनी, मलबे का ढेर, दीवारों पर पुताई, दूसरे दिन के सर्वे में क्या-क्या हुआ
Next Article HEALTH : शरीर के इन अंगों को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है हाइपरटेंशन की समस्या
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?