Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पादरियों ने सीखे सेवा के गुर : धर्मसेवा चुनौतीपूर्ण, लेकिन बने रहना होगा विश्वास में विश्वस्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsरायपुर

पादरियों ने सीखे सेवा के गुर : धर्मसेवा चुनौतीपूर्ण, लेकिन बने रहना होगा विश्वास में विश्वस्त

Desk
Last updated: 2022/05/17 at 5:07 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ डायसिस के विभिन्न पासबानो के कार्यशाला का आयोजन सेंट पॉल केथेड्रल रायपुर में किया गया। इसमें प्रदेशभर के धर्मसेवकों ने बिशप द राइट रेवरेंड अजय उमेश जेम्स से धर्म सेवकाई के टिप्स सीखे। वर्कशाप में धर्मसेवकों की समस्याओं और इवेंजलिज्म का रेड-मैप भी तय किया गया। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर व अंबिकापुर संभागों के पादरी, डीकन व सेवक भी शामिल हुए। इस मौके पर देश व प्रदेश में शांति, समृद्धि, उन्नति, भाईचारे के लिए विशेष रूप से प्रार्थनाएं की गईं। अच्छे मानसून के लिए दुआ की गी ताकि अन्नदाता किसान राष्ट्र के लिए खाद्यान्न उपजा सकें।

- Advertisement -
Ad image

कार्यशाला के प्रथम दिवस सोमवार को सर्वप्रथम आराधना में पवित्र संस्कार प्रभुभोज संपन्न किया गया। इसका संचालन प्रेसबिटर इंचार्ज रेव्हरेंड अजय मार्टिन व अन्य पास्टरों ने किया। तत्पश्चात डायसिस की कार्यशाला की अध्यक्षता द राईट रेव्हरेंड अजय उमेश जेम्स द्वारा चुनौतीपूर्ण प्राथमिक संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का मार्ग चुनौतीपूर्ण है। कांटों से भरा है, परंतु जो अभिषेक हमें मिला है उसके आधार पर हम उसकी सेवा में विश्वस्त बने रहे। समाज हित व नैतिक मूल्यों की स्थापना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते रहें। डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने बताया कि क्रिश्चियन लाइफ एवम इवेंजलिज्म के निदेशक रेव्ह. समशेर शेमुएल ने कार्यशाला के उद्देश की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि चर्च को किस मॉडल में विकसित किया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ डायसिस के सचिव रेव्हरेंड अतुल आर्थर ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारतीय परिप्रेक्ष्य में इवेंजलियन पर शानदार जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि *इवेंजलिज्म चर्च की जीवन रेखा है। इसका वीडियो प्रदर्शन कर के भारतीय संविधान की जानकारी भी प्रदान की। अंत में डीनरी स्तर पर चर्च विकास हेतु भविष्य की योजना पर परिचर्चा की गई। पश्चात इस पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

- Advertisement -

- Advertisement -

कार्यशाला सेंट पॉल कैथेड्रल में आज सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन कलीसियाओं व पासबानो के कार्यो में आ रही समस्याओ पर चर्चा की गई। समाजसेवी गुलाब जोसफ द्वारा व्यवसाय व हमारे कर्तव्य पर अपना भावनाएं व्यक्त की। स्टीवर्डशिप कमेटी के सचिव जॉन राजेश पॉल ने कमेटी की ओर से 15 मई को भंडारीपन रविवार की सफलता के लिए बिशप जेम्स, सभी पादरियों, पास्ट्रेट कमेटियों व चर्चों के सभी विंगों की सराहना करते हुए भविष्य की रूपरेखा की जानकारी दी। अंत में डीनरी स्तर पर चर्च विकास के लिए भविष्य की कार्ययोजना पर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। डायोसिस के बिशप अजय जेम्स व डायोसिस के उपाध्यक्ष रेव्ह.अजय मार्टिन ने अनुशासन के संदर्भ में समस्त पासबानों को डाइड-साइन दी।। कार्यक्रम का संचालन रेव्हरेंड समशेर सैमुएल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डायोसिस के सचिव रेव्हरेंड अतुल आर्थर ने दिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गोविंदा के घर की बहू 50 साल की उम्र में हो गईं बोल्ड, पूल किनारे एक शख्स के साथ कर दी नॉटी हरकत
Next Article BIG NEWS : सरकारी हॉस्पिटल के ICU में भर्ती महिला की आंखों को चूहों ने कुतरा, मचा हड़कंप
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Aaj ka Raashiphal 25 June: आज बदल जाएगा किस्मत का सितारा! 25 जून को योगिनी एकादशी के दिन इन 5 राशियों पर बरसेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानिए आपकी राशि का क्या है हाल
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 25, 2025
Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?