Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : तीर्थयात्रियों ने कहा धीरे चलने फिर भी नहीं माना ड्राइवर, अनियंत्रित होकर पलटी प्रयागराज से आ रही बस, 9 घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दुर्घटनाबिलासपुर

CG NEWS : तीर्थयात्रियों ने कहा धीरे चलने फिर भी नहीं माना ड्राइवर, अनियंत्रित होकर पलटी प्रयागराज से आ रही बस, 9 घायल

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/05/18 at 4:21 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

बिलासपुर। तीर्थ यात्रियों को प्रयागराज (Prayagraj) से लेकर रायपुर (Raipur ) आ रही सुंदर ट्रेवल्स की बस बेलगहना रतनपुर मार्ग (Ratanpur Marg) पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 9 यात्री घायल हो गए जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज से नरेश बस सर्विस की CG 27 के 9616 बस बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे रायपुर जा रही थी। अभी बस रतनपुर में चपोरा के मुड़ानार के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

- Advertisement -

 

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/05/WhatsApp-Video-2022-05-18-at-3.46.27-AM.mp4

 

हादसे के समय बस में करीब 60 यात्री थे। इनमें से 18 लोग घायल हैं। 15 घायलों को रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जबकि 3 गंभीर घायल सत्यनारायण पाठक, समीक्षा मिश्रा और संगीता मिश्रा को सिम्स रेफर किया गया है। यह तीनों रीवा से रायपुर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने सभी घायलों के नाम और पते के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दे दी है। बस पलटने को लेकर संचालकों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।

 

हादसे के बाद भाग निकला चालक

यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर बहुत स्पीड में बस चला रहा था। कई बार धीरे चलने को कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। इसी के चलते बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद चालक बस से उतरकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। नरेश बस सर्विस की बस दूसरी बार हादसे का शिकार हुई है। इससे पहले भी 3 मई को इसी रूट पर खैरा मुख्य मार्ग में माजदा से उसकी टक्कर हो गई थी।

 

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2022/05/WhatsApp-Video-2022-05-18-at-3.41.12-AM.mp4
TAGGED: accident news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG WEATHER ALERT : प्रदेश में बदल सकता है मौसम का मिजाज, राजधानी सहित 18 जिलों में गरज-चमक के साथ अधड़ की संभावना
Next Article CG VIDEO : ज्वेलरी दुकान में चोरी, दो शातिर महिलाओं ने कुछ इस तरह पार किया सोने का हार, देखें वीडियो CG VIDEO : ज्वेलरी दुकान में चोरी, दो शातिर महिलाओं ने कुछ इस तरह पार किया सोने का हार, देखें वीडियो
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?