Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नगरनार को निजी हाथों में जाने नहीं देगें: मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

नगरनार को निजी हाथों में जाने नहीं देगें: मुख्यमंत्री

GrandNews
Last updated: 2022/05/25 at 10:15 AM
GrandNews
Share
5 Min Read
SHARE

नगरनार प्लांट प्रबंधन को हमारी बेटियों को नौकरी देनी होगी

 

नानगूर (जगदलपुर)  नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में जाने नहीं देंगे। इसे किसी भी सूरत में बिकने नहीं देंगे। चाहे इसे केंद्र सरकार चलाये या छत्तीसगढ़ सरकार चलाये। नानगुर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि नगरनार में स्थानीय लोगों के हितों और सरोकार से मैं हमेशा से जुड़ा रहा हूँ। धरना भी दिया हूं और पदयात्रा भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरनार प्लांट प्रबंधन को हमारी बेटियों को नौकरी देनी होगी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगरनार में मुख्यमंत्री से कालेज खोलने की माँग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालेज प्लांट प्रबंधन से ही खुलवाएंगे। उन्होंने हमारे लोगों की जमीन ली है तो कालेज भी उन्हें ही खोलना होगा। मुख्यमंत्री ने नानगुर में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। ग्रामीणों ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

- Advertisement -
Ad image

एक लाख भी जीवन में नहीं देखा था, इस साल सीजन में बारह लाख का किया सौदा- वनधन योजना की हितग्राही सुमन बघेल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वनोपज का अच्छा शासकीय रेट दिलाने की योजना ने पूरे क्षेत्र में संग्राहकों को बड़ा लाभ दिलाया है। हम लोग हाटबाजारों में जाते हैं और संग्राहकों से सरकारी दर पर खरीदी करते हैं। इतना अच्छा मूल्य मिलने से वे लोग काफी उत्साहित हैं। हमने तो अपने जीवन में एक लाख रुपए भी नहीं देखा था और अब एक सीजन में बारह लाख रुपए का सौदा कर रहे हैं। हर्रा, बेहड़ा, गिलोय और ईमली की हम लोग बड़ी मात्रा में खरीदी कर रहे हैं। पहले बाजार में इमली 25 रुपए में बिकती थी अब इसका 35 रुपए मूल्य संग्राहकों को मिल रहा है।

- Advertisement -

अपने खेतों में उगा भुट्टा मुख्यमंत्री को भेंट करने लाई साधना– मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम से स्थानीय लोग काफी उत्साहित हैं। विशेष रूप से आजीविकामूलक गतिविधियों के माध्यम से सशक्त महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण भेंट मुलाकात में दिख रहा है। आज नानगुर में भी ऐसा ही क्षण आया जब यहां की ग्रामीण महिला साधना कश्यप उठी और बताया कि किस तरह वे गौठान से जुड़कर और खेती कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही हैं। साधना ने बताया कि मैंने अपने खेतों में भुट्टा लगाया है और आपको भेंट देने आई हूँ। मुख्यमंत्री ने इस भेंट पर बहुत खुशी जताई और साधना की प्रशंसा की। साधना ने बताया कि वे चांदनी स्वसहायता समूह से हैं और उनका समूह गौठान में एक लाख अस्सी हजार रुपए मूल्य का वर्मी कंपोस्ट बेच चुका है।

- Advertisement -

नानगुर बनेगा पूर्ण तहसील, खुलेगा थाना भी- इस दौरान मुख्यमंत्री ने नानगुर के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने नानगुर उपतहसील को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की। यहां उन्होंने महाविद्यालय आरंभ करने, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ करने और सहकारी बैंक की शाखा आरंभ करने की घोषणा भी की। नानगुर में थाना भी खुलेगा। 108 एंबुलेंस की सुविधा भी नानगुर को मिलेगी। शहीद गुंडाधुर की जन्मभूमि नेतानार में हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चौपाल में लोेगों से चर्चा के दौरान पनारापारा, भैरमगंज, बाण्डापारा, पोडागुड़, धनखोजी तथा तुरेनार के हाई स्कूलों को भी हायर सेकेण्डरी स्कूल बनाने की घोषणा की। उन्होंने इसके अलावा जगदलपुर शहर में एक अतिरिक्त स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार के लिए नेशनल हाइवे से लाल बाग तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद वार्ड में भूतहा तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 01 जगदलपुर के लिए नए भवन के निर्माण की भी घोषणा की।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bilaspur News : ट्रेन को बंद कर कोयला आपूर्ति करने पर कांग्रेस ने रेल मंत्री का पुतला फूका
Next Article 83 साल की उम्र में पादरी बना पोर्न स्टार, अपनी पहली एडल्ट फिल्म को बताया मजेदार अनुभव 83 साल की उम्र में पादरी बना पोर्न स्टार, अपनी पहली एडल्ट फिल्म को बताया मजेदार अनुभव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : अरपा डैम में युवक और युवती ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप, तलाश जारी 
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
CG : बिलासपुर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
CG : बिलासपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?