Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: NEET-PG Exam Result: रिकार्ड 10 दिनों में घोषित किया गया नीट-पीजी 2022 का रिजल्ट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सफल छात्रों को दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsBreaking NewsNATIONAL

NEET-PG Exam Result: रिकार्ड 10 दिनों में घोषित किया गया नीट-पीजी 2022 का रिजल्ट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सफल छात्रों को दी बधाई

Desk
Last updated: 2022/06/01 at 4:35 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

नई दिल्ली, एएनआई। नीट पीजी 2022 (NEET PG 2022) का है रिजल्‍ट बुधवार को घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने नीट-पीजी 2022 का रिजल्‍ट रिकॉर्ड 10 दिनों में घोषणा करने के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की सराहना की। मंडाविया ने ट्वीट किया कि नीट-पीजी का परिणाम घोषित हो गया है। मैं उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं, जिन्होंने नीट-पीजी के लिए क्वालिफाई किया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट – nbe.edu.in पर जारी किया गया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

परीक्षा में 1 लाख 82 हजार 318 छात्र हुए थे शामिल

सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद नीट-पीजी 2022 (NEET-PG 2022) परीक्षा 21 मई को देश के 267 शहरों के 849 केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा में कुल 2 लाख 06 हजार 301 उम्मीदवार उपस्थित होने वाले थे, लेकिन 1 लाख 82 हजार 318 उम्मीदवार ही उपस्थित हुए। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। सभी प्रश्न अंग्रेजी में थे।

पिछले साल 93 प्रतिशत उम्मीदवार हुए थे शामिल

पिछले साल NEET-PG 2021 में कुल 1 लाख 77 हजार 415 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और लगभग 93 प्रतिशत उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, NBEMS द्वारा नियुक्त 1,800 से अधिक स्वतंत्र संकाय ने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के संचालन का मूल्यांकन किया।

सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी को स्थगित करने से किया था इनकार

ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में NEET PG 2022 को स्थगित करने से इनकार कर दिया था। जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और सूर्यकांत की पीठ ने मेडिकल उम्मीदवारों की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि NEET PG को स्थगित करने से अनिश्चितता पैदा होगी और परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्रों के बड़े वर्ग को प्रभावित होंगे। इसके साथ ही परीक्षा में देरी से डॉक्टरों की अनुपलब्धता होगी और यह रोगी देखभाल को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा।

TAGGED: dbmci neet pg 2022, fmge june 2022, fmge june 2022 plan, neet 2022, neet may 2022, neet pg 2022, neet pg 2022 analysis, neet pg 2022 answer key, neet pg 2022 cutoff, neet pg 2022 dbmci, neet pg 2022 exam, neet pg 2022 exam analysis, neet pg 2022 preparation, neet pg 2022 question discussion, neet pg 2022 recall, neet pg 2022 recall question, neet pg 2022 recall questions, neet pg 2022 recall videos, neet pg 2022 result, neet pg recall 2022, neetpg 2022 paper
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ की पहली नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म “भूलन -THE MAZE” देखने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा
Next Article मीडियाकर्मी और उनके परिजनों के लिए ‘भूलन द मेज’ फ़िल्म की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 
CG NEWS : सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, बागबाहरा से पिथौरा मार्ग में भव्य स्वागत द्वार बनाने की घोषणा की 
छत्तीसगढ़ May 11, 2025
CRIME NEWS : मोटा कहने की मिली भारी सजा — पहले भोज, फिर मारी गोली, अब सलाखों के पीछे आरोपी! पढ़िए पूरा मामला 
CRIME NEWS : मोटा कहने की मिली भारी सजा — पहले भोज, फिर मारी गोली, अब सलाखों के पीछे आरोपी! पढ़िए पूरा मामला 
उत्तरप्रदेश क्राइम May 11, 2025
CG ACCIDENT : कंटेनर में भीषण आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत 
CG ACCIDENT : दर्दनाक हादसा; कंटेनर में आग लगने से दो लोगों की जलकर मौत
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 11, 2025
IPL 2025 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए कब से शुरू होगा 
IPL 2025 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, जानिए कब से शुरू होगा 
Cricket खेल May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?