Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अब NDRF की जगह सेना के जवान टनल में उतरे, राहुल को जल्द लेकर आएंगे बाहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अब NDRF की जगह सेना के जवान टनल में उतरे, राहुल को जल्द लेकर आएंगे बाहर

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/06/14 at 10:59 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -
Ad image

जांजगीर-चांपा। जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे हुए राहुल को 92 घंटे हो चुके हैं। उसको बचाने का प्रयास अभी तक सेना के निर्देश पर NDRF कर रही थी, लेकिन अब जवानों ने कमान अपने हाथ में ले ली है। NDRF को वहां से हटाकर अब सेना के जवान टनल में उतरे हैं। हालांकि इसका कारण नहीं बताया गया है।

 

 

दूसरी ओर राहुल की हालत अब बिगड़ रही है। उसके मूवमेंट का एक नया वीडियो अभी सामने आया है। इसमें राहुल सिर उठाता हुआ और रिस्पॉन्स देता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से भी ट्वीट कर कहा गया है कि सबकी दुआएं मासूम राहुल के साथ हैं। अभी इशारों में राहुल ने कुछ खाने की मांग की है। रेस्क्यू अभियान जारी है। चट्टानों से भी मज़बूत इस मासूम बालक के साहस को सलाम है।

 

 

कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि सर्जन का कहना है कि राहुल की सांस की गति सामान्य है।वहीं उसकी सेहत और सलामती के लिए प्रदेश भर में पूजा-अर्चना का दौर जारी है। बलौदा बाजार में राहुल के लिए गायत्री परिवार की ओर से हवन-पूजन किया जा रहा है। साथ ही दीर्घायु होने की कामना के लिए महामृत्युंजय जाप भी चल रहा है।

 

बताया गया कि राहुल और जवानों के बीच में बड़े पत्थर हैं। ऐसे में राहुल से दूरी महज 8 इंच है, उसे साइड से निकालने के चलते दूरी डेढ़ फीट बढ़ गई है। टनल के अंदर लाइम स्टोन होने के कारण समय लग रहा था। उसे तोड़कर आगे बढ़े तो फिर एक चट्‌टान ने रास्ता रोक लिया है।

 

NDRF अफसर चोटिल

इस दौरान राहुल तक पहुंचने के लिए टनल बनाने के काम में लगे NDRF के कमांड इन चीफ वर्धमान मिश्रा चोटिल हो गए हैं। डॉक्टर ने मौके पर उनका उपचार किया और वे फिर से काम में लग गए हैं। वर्धमान मिश्रा के ऊपर ही ऑपरेशन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि काम किसी हालत में रुकना नहीं चाहिए।

वहीं दूसरी ओर राहुल के नजदीक अब NDRF की टीम पहुंचती जा रही है। महज 2 से ढाई फीट की दूरी रह गई है। उसे बाहर निकालने के लिए खुदाई का एंगल थोड़ा बदला गया है। जिससे उसे चोट न लगे। बल्ली ले जाकर एक स्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा है। इसके साथ ही वाइब्रेटर से राहुल के नीचे के पत्थर को चिकना बनाया जा रहा है। जिससे उसको बाहर निकालने के दौरान चोट न लगे।

TAGGED: # latest news, | RESCUE RAHUL, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक गरिमा का प्रतीक रामगढ़ में रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ आज, जानिए दुनिया भर में क्यो प्रसिद्ध हैं रामगढ़ और क्या है रामगढ़ का ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक रहस्य रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ आज, जानिए दुनिया भर में क्यो प्रसिद्ध हैं रामगढ़ और क्या है यहाँ के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक रहस्य
Next Article BREAKING NEWS : भूस्खलन से जिंदा दफन हुए चार लोग, मलबे के नीचे से बरामद किये गए शव  BREAKING NEWS : भूस्खलन से जिंदा दफन हुए चार लोग, मलबे के नीचे से बरामद किये गए शव 
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Mahasamund : ये स्कूल है या किसी हॉरर फिल्म का सेट, छत पर दिखेंगे उल्टे लटके डरावने चमगादड़
Mahasamund : ये स्कूल है या किसी हॉरर फिल्म का सेट, छत पर दिखेंगे उल्टे लटके डरावने चमगादड़, पढ़िए हमारी ये खास रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 14, 2025
CG VIDHANSABHA : विधानसभा में जोरदार हंगामा, खाद-बीज की कमी और कालाबाजारी पर विपक्ष का विरोध, 23 विधायक निलंबित, कार्यवाही स्थगित 
छत्तीसगढ़ विधानसभा July 14, 2025
CG VIDHANSABHA LIVE : मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत नेता पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और सदन के पूर्व सदस्य राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
CG VIDHANSABHA LIVE : मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत नेता पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 14, 2025
GRAND NEWS पर देखिए छत्तीसगढ़ विधानसभा से प्रश्नकाल का Live प्रसारण
CG VIDHANSABHA LIVE : GRAND NEWS पर देखिए छत्तीसगढ़ विधानसभा से प्रश्नकाल का Live प्रसारण
छत्तीसगढ़ July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?