Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : टोनही के शंक में महिला की हत्या, 24 घण्टें के अंदर गिरफ्तार हुआ आरोपी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़राजनादगांव

 CG NEWS : टोनही के शंक में महिला की हत्या, 24 घण्टें के अंदर गिरफ्तार हुआ आरोपी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/06/19 at 1:06 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
ट्रिपल मर्डर और वहशीपन
ट्रिपल मर्डर और वहशीपन
SHARE

CG CRIME NEWS

राजनांदगाव। जिले में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। आरोपी को शक था कि ये महिला जादू टोना करती है। जिसके कारण आरोपी के घर में लोगों की परेशानी बढ़ रही है। इसलिए उसने महिला को मारने का प्लान बना लिया। फिर मौका पाते ही उसे पहले अधमरा होने तक पीटा। इसके बाद चाकू मारकर बुजुर्ग की जान ले ली। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image

गिधवाभंवर गांव में मानबाई साहू(75) घर पर अकेली ही रहती थी। गुरुवार को भी वह घर पर अकेली ही थी। इसी दौरान उसकी हत्या की गई थी। उस रात को करीब 12.30 बजे आस-पास के लोगों ने उसकी लाश घर पर ही खून से लथपथ हालत में देखी थी। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया गया था। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ भी की। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गांव का सोनसाय मंडावी(20) पहले कई बार महिला से विवाद कर चुका था। इस पर पुलिस को सोनसाय पर ही शक हुआ। पुलिस ने जब सोनसाय से पूछताछ की तब सोनसाय ने बताया कि हां मैने ही महिला को मार दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

बड़ी बहन इसके कारण पागल हुई

आरोपी सोनसाय ने बताया कि 20 साल पहले उसकी बड़ी बहन पागल हो गई थी। उस दौरान जब उसे बैगा के पास ले जाया गया तो बैगा ने बताया था कि मानबाई जादू टोना करती है। उसके जादू टोना करने के चलते तुम्हारी बहन पागल हो गई थी। उस समय से ही सोनसाय उससे नाराज था। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार मानबाई से झगड़ा किया था। मगर गांव के लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कर दिया था।

भाई की भी तबीयत बिगड़ गई

सोनसाय ने कहा कि 2 साल पहले फिर से मेरे बड़े भाई की तबीयत बिगड़ गई। मुझे शक था कि मानबाई के चलते ही ये सब हुआ है। इसके बाद फिर हमारा विवाद हुआ था। तब ही मैंंने तय कर लिया था कि इसे मार दूंगा। पूरा प्लान बनाकर मैं 16 जून की दोपहर को उसके घर गया था। उस दौरान वह अकेली थी। तब मैंने महिला को पहले पीटा। फिर मुर्गा काटने वाले चाकू से उस पर हमला किया था। मारकर उसे वहीं छोड़ गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, RAJNANDGAON NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : हिंसा में शामिल युवाओं को सेना की चेतावनी, अगर FIR में रहा नाम तो नहीं बन सकेंगे अग्निवीर  BIG NEWS : हिंसा में शामिल युवाओं को सेना की चेतावनी, अगर FIR में रहा नाम तो नहीं बन सकेंगे अग्निवीर 
Next Article राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ से की सौजन्य भेंट

Latest News

CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
RAIPUR CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
RAIPUR CORONA BREAKING : फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
RAIPUR BREAKING : रायपुर के महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रही युवतियों से मारपीट, काट दी ऊँगली, देखें वीडियो
RAIPUR BREAKING : रायपुर के महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रही युवतियों से मारपीट, काट दी ऊँगली, देखें वीडियो
Grand News June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?