Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, कल झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, कल झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/06/20 at 3:32 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग का अलर्ट, झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका

 

- Advertisement -
Ad image

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। छत्तीसगढ़ में पांच दिन पहले आया दक्षिण-पश्चिम मानसून (south west monsoon) अब पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। मानसून तंत्र ने 15 जून की रात बस्तर से प्रदेश में प्रवेश किया था। 16 जून को वह दुर्ग तक पहुंच गया। 19 जून की सुबह 8 बजे तक वह दुर्ग में ही अटका रहा था। मौसम विभाग (weather department) ने कल मंगलवार 21 जून को रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

 

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, बडौदा, शिवपुरी, रीवा, चुर्क तक पहुंच गई है यानी यह छत्तीसगढ़ की सीमाओं को पार कर उत्तर-प्रदेश, बिहार तक पहुंच गई है। इस दो स्थानीय मौसमी तंत्र भी सक्रिय हुए हैं। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक स्थित है। वहीं एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 21 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने का अनुमान है।

 

 गरियाबंद में खूब बरसात हुई

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार-सोमवार की रात गरियाबंद, बिलासपुर, मुंगेली और रायगढ़ में खूब बरसात हुई। गरियाबंद के छुरा में तो 10 सेंटीमीटर बरसात रिकॉर्ड हुआ है। वहीं बिलासपुर के कोटा में 9 सेंटीमीटर, मुंगेली के लोरमी में 8 और पथरिया में 7 सेंटीमीटर बरसात दर्ज हुई है। रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, कबीरधाम, बेमेतरा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों में भी बरसात हुई है। सोमवार को भी सुबह से पूरे प्रदेश में घने बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं छिटपुट बरसात की खबर है।

 

दिन और रात का तापमान लगभग बराबर

मानसून के सक्रिय हो जाने के बाद बिलासपुर के अधिकतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट हुई है। रविवार को वहां का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री था जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। पेण्ड्रा रोड में यह 29 डिग्री और अंबिकापुर में 31 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG WEATHER ALERT, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article एक्शन एंटरटेनर फिल्म विक्रम ने की 155 करोड़ रुपये की कमाई, तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड एक्शन एंटरटेनर फिल्म विक्रम ने की 155 करोड़ रुपये की कमाई, तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड
Next Article इस हसीना ने सोशल मीडिया में लगाईं आग, ब्रा पहनकर शेयर की BOLD फोटोज, देख कर धड़कने हुई तेज  इस हसीना ने सोशल मीडिया में लगाईं आग, ब्रा पहनकर शेयर की BOLD फोटोज, देख कर धड़कने हुई तेज 

Latest News

CG NEWS: बसंतपुर थाने का घेराव करने दी चेतावनी, सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 19, 2025
Unique Story of love: दिल के बाजार में दौलत देखी नहीं जाती, 93 वर्षीय दादा की पत्नी के लिए प्यार भरी चाहत, 20 रुपये में मिला सोने का मंगलसूत्र
Exclusive Grand News Mumbai VIRAL VIDEO रोचक खबरें June 19, 2025
CG NEWS: धरमजयगढ़ के आमापाली में जनजातीय शिविर, लाभांवित हुए सैकड़ों लोग
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 19, 2025
CG NEWS: उप मुख्यमंत्री साव ने अपने अनुज के क्षेत्र मे 62 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन, जिस विधानसभा को बड़े भाईयों का आशीर्वाद मिले वहां विकास की गंगा बहती रहेगी– अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?