Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कंट्रोल रूम में टीआई ने महिला एएसआई को मारी गोली, फिर खुद को कर लिया शूट, जानिए क्या है पूरा मामला 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्य प्रदेश

कंट्रोल रूम में टीआई ने महिला एएसआई को मारी गोली, फिर खुद को कर लिया शूट, जानिए क्या है पूरा मामला 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/06/24 at 1:24 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
कंट्रोल रूम में टीआई ने महिला एएसआई को मारी गोली, फिर खुद को कर लिया शूट, जानिए क्या है पूरा मामला 
कंट्रोल रूम में टीआई ने महिला एएसआई को मारी गोली, फिर खुद को कर लिया शूट, जानिए क्या है पूरा मामला 
SHARE
कंट्रोल रूम में टीआई ने महिला एएसआई को मारी गोली, फिर खुद को कर लिया शूट, जानिए क्या है पूरा मामला 
 

 

- Advertisement -

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore of Madhya Pradesh) में एक बड़ी घटना हो गई। पुलिस कंट्रोल रूम (police control room) में गोली लगने से एक टीआई की मौत हो गई, वहीं एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि महिला एएसआई को गोली मारने के बाद टीआई ने खुद को गोली मारी है। मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार घटना इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम की है। मृतक की पहचान टीआई हाकम सिंह पंवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे यहां एक महिला एएसआई रंजना (Female ASI Ranjana) खेड़े से मिलने पहुंचे थे। एएसआई को भी गोली लगने की सूचना है। जिसे निजी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि पहले टीआई ने महिला एएसआई को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली।

- Advertisement -

 

ALSO READ : प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र भी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। मिश्र ने बताया कि कंट्रोल रूम के पास में घटना हुई है। जिसमें एक टीआई जिनकी पोस्टिंग भोपाल में है, वे इंदौर आए थे और यहां कार्यालय में पदस्थ एएसआई महिला के साथ कोई आकस्मिक विवाद हुआ। इसमें एएसआई पर गोली चलाई गई और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का जुड़ा हुआ है। घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। वह बात भी कर रही है। उनसे आगे की बातों की जानकारी ली जा रही है कि इस मुद्दे पर अचानक विवाद हुआ, क्या घटनाक्रम रहा। यह पता किया जा रहा है ।टीआई हाकम सिंह पवार हैं जो भोपाल में पदस्थ हैं उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी है। साथ ही इस घटना से जुड़े बाकी तथ्यों की जानकारी ली जा रही है।

 

मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं। मृतक टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुडैल में पदस्थ रहे थे। इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में इंस्पेक्टर हाकम सिंह पंवार और महिला पुलिसकर्मी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद इंस्पेक्टर ने पहले महिला पुलिसकर्मी पर गोली चलाई और फिर को भी शूट कर लिया। बताया जा रहा है कि हाकम सिंह सराफा, सिमरोल औरअन्नपूर्णा थाने के थाना प्रभारी रह चुके हैं। हाकम सिंह श्यामला हिल्स थाने भोपाल में तैनात थे। चार महीने पहले ही उनकी वहां पोस्टिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था।

TAGGED: # latest news, Indore of Madhya Pradesh, Mp crime News, MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG WEATHER ALERT : प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना
Next Article निगम मुख्यालय द्वार से महापौर ढेबर ने उठाए फैले पानी पाउच, बोले- विरोध प्रदर्शन में स्वच्छता कायम ना रख सके भाजपा पार्षद  निगम मुख्यालय द्वार से महापौर ढेबर ने उठाए फैले पानी पाउच, बोले- विरोध प्रदर्शन में स्वच्छता कायम ना रख सके भाजपा पार्षद 

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?