Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GOOD NEW : अरपा किनारे से हटा अवैध कब्जा… 900 परिवार को मिला नया आशियाना… कलेक्टर सारांश की सराहनीय भूमिका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsबिलासपुर

GOOD NEW : अरपा किनारे से हटा अवैध कब्जा… 900 परिवार को मिला नया आशियाना… कलेक्टर सारांश की सराहनीय भूमिका

Desk
Last updated: 2020/06/28 at 8:32 AM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

बिलासपुर। अरसे से लंबित अरपा की दोनों तरफ प्रस्तावित सिक्सलेन और फोरलेन सड़क का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। कलेक्टर सारांश मित्तर ने इस क्षेत्र में आने वाले गोंडपारा, जहां पर अवैध निर्माण अपने पैर पसार रहा था, उस पर नकेल डालने के साथ ही इस इलाके में निवासरत लोगों को विश्वास में लिया और उनकी सहमति के बाद बगैर किसी विवाद के नए आशियाने में शिफ्ट करा दिया।

बता दें कि अरपा के दोनों तरफ सड़क निर्माण के साथ ही रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इस महती योजना को मूर्तरूप देने के लिए आवश्यक था कि आसपास की बसाहट को पहले पूरी तरह से खाली कराया जाए, ताकि निर्माण को गति देने में किसी तरह की दिक्कत ना आए। लिहाजा इस क्षेत्र में बसे गरीब लोगों को विश्वास में लेना और नए निर्माण के लिए पुराने निर्माण को धराशायी करना आसान नहीं था, लेकिन बिलासपुर में पदस्थ कलेक्टर सारांश मित्तर ने इस कार्य को बखूबी अंजाम तक पहुंचाने में सफलता हासिल की है।

- Advertisement -
Ad image

आसान नहीं था यह सब
अरपा किनारे गांेडपारा में 900 परिवार निवासरत थे। इन परिवारों को हटने के लिए मनाना इतना भी आसान काम नहीं था, वह भी बगैर किसी विवाद के। लेकिन कलेक्टर सारांश मित्तर ने इस चुनौती को स्वीकार किया। इस क्षेत्र में निवासरत लोगों से चर्चा की, उन्हें शिफ्ट किए जाने के पीछे की मंशा से अवगत कराया। लोगों ने कलेक्टर मित्तर की बातों को समझा और उनके बताए नए आशियाने पर जाने के लिए लोग तैयार हो गए।

- Advertisement -
https://www.youtube.com/watch?v=U2z36r23yuk

अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही
सही मायने में देखा जाए तो छोटे से अवैध निर्माण को हटाने में प्रशासन के पसीने छूट जाते हैं। बिलासपुर के अरपा तट पर बसे परिवारों को हटाने पहले भी कई बार प्रयास किया गया, लेकिन हर बार असफलता ही हाथ लग रही थी, लेकिन कलेक्टर सारांश मित्तर ने बिलासपुर में पद संभालने के तत्काल बाद ही इस कार्य को पूरा करने का बीड़ा उठाया और अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने में सफलता भी हासिल की।

- Advertisement -
https://www.youtube.com/watch?v=N4Xm3THsauY

निर्माण में अब आएगी गति
अरपा के दोनों तरफ चैड़ी और चमचमाती सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही रिवर फ्रंट का भी निर्माण किया जाना है। यहां की बसाहट को शिफ्ट कराए जाने के साथ ही अवैध निर्माण को धराशायी करने का काम जारी है। इसके बाद अब नए निर्माण में गति स्वाभाविक है। प्रस्तावित योजना के तहत यहां पर दोनों ओर शानदार सड़क निर्माण होगा, जिससे आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा।

अरपा होगी स्वच्छ और शुद्ध –
इस विषय पर कलेक्टर सारांश मित्तर से हुई चर्चा में उन्होंने बताया कि 900 परिवारों को विश्वास में लेना और उन्हें नई जगह पर शिफ्ट होने के लिए मनाना आसान नहीं था, लेकिन विश्वास था। उन्होंने कहा कि अब यहां पर नवनिर्माण में गति आएगी, साथ ही अरपा नदी प्रदूषण मुक्त हो जाएगी। यहां पर अरपा की स्वच्छता और उसकी शुद्धता का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

TAGGED: arpa, bilaspur, new construction, river front, shift, six lane
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article हनीट्रैप: भगोड़ा मास्टरमाइंड जीतू सोनी गिरफ्तार, हुस्न के शहद का दीवाना बनाकर करता था अफसर-नेताओं से वसूली
Next Article यादों का झरोखा : जानिए किस सुपरस्टार को भरे सेट में महमूद ने मारा था तमाचा, लेते थे हीरो से ज्यादा फीस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?