Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शादी की दावत देकर फंसे आयोजक और आयोजनकर्ता….. धारा 144 का किया गया उल्लंघन….. पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

शादी की दावत देकर फंसे आयोजक और आयोजनकर्ता….. धारा 144 का किया गया उल्लंघन….. पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Desk
Last updated: 2020/03/23 at 9:54 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

सरगुजा। कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए जारी किए गए निर्देशों का उलंघन करने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय में अंबिकापुर में एफआईआर दर्ज की गई है। अंबिकापुर के एक हाई प्रोफाइल होटल ग्रैंड बसंत में रविवार को 2000 हजार लोगों के दावत की व्यवस्था की गई थी। शाम से देर रात तक यहां गेदरिंग हुई। इसकी शिकायत पुलिस आला कमान से की गई, जिसके बाद सोमवार की सुबह होटल संचालक केके अग्रवाल, आयोजनकर्ता कांग्रेस नेता इरफान सिद्दकी व अन्य के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

अंबिकापुर कोतवाली थाना प्रभारी ई लाकड़ा ने बताया कि होटल ग्रैंड बसंत के मालिक और कांग्रेस नेता व अन्य के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका के चलते सरकार ने लॉक डाउन व शहरों में धारा 144 लागू किया है। साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रम व भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई है। इसके बाद भी अंबिकापुर के होटल ग्रैंड बसंत में 2000 लोगों की दावत बुलाई गई। इसमें शहर के कई हाई प्रोफाइल लोगों के भी शामिल होने की खबर है। पुलिस दावत में शामिल होने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। जानकारी मिलने के बाद उचित कार्रवाई उनके खिलाफ भी की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

कोतवाली थाना प्रभारी ई लाकड़ा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 269, 270, 188 और महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक दावत में खाना बनाने के लिए कुक महाराष्ट्र से सरगुजा आए थे। ऐसे में इसकी भी जांच की जा रही है, क्योंकि देश में कोरोना संक्रमित सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में ही हैं। रविवार को जनता कर्फ्यू होने के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में लोगों को दावत देने से हड़कंप मचा है। मामला हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़ा होना बताया जा रहा है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article केंद्र ने राज्य सरकार से लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन करने दिए हैं निर्देश, सड़कों पर घूमने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
Next Article छग में सार्वजनिक परिवहन साधनों पर भी 31 मार्च तक रोक….. आदेश के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्यवाही….. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 265 लोगों की मौत, आज सुबह 8:30 बजे PM मोदी घटनास्थल का दौरा करेंगे
Grand News June 13, 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति व उद्योगपति संजय कपूर का निधन
Grand News June 13, 2025
Breaking News: छत्तीसगढ़ तक पहुंची झारखंड शराब घोटाले की आंच — उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?