Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झुमका आइलैंड पर झूम उठेगा पर्यटकों का दिल : मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक सौंदर्य के टापू- “झुमका आइलैंड” का किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरकारसामाजिक

झुमका आइलैंड पर झूम उठेगा पर्यटकों का दिल : मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक सौंदर्य के टापू- “झुमका आइलैंड” का किया लोकार्पण

Desk
Last updated: 2022/07/03 at 4:37 PM
Desk
Share
3 Min Read
झुमका आइलैंड पर झूम उठेगा पर्यटकों का दिल : मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक सौंदर्य के टापू- "झुमका आइलैंड" का किया लोकार्पण
झुमका आइलैंड पर झूम उठेगा पर्यटकों का दिल : मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक सौंदर्य के टापू- "झुमका आइलैंड" का किया लोकार्पण
SHARE


अब प्रकृति की गोद मे बसे कोरिया जिले को एक नया टूरिज़म डेस्टिनेशन मिल गया है। मुख्यमंत्री ने आज झुमका जलाशय के मध्य “झुमका आइलैंड” का लोकार्पण किया। चारों तरफ पानी से घिरे इस सुरम्य टापू को देखकर ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि- झुमका आइलैंड पर आकर पर्यटकों का दिल झूम उठेगा। मुख्यमंत्री को कलेक्टर ने बताया कि पहले यह टापू उजाड़ हालत में था, डेढ़ महीने की मेहनत से इसे आकर्षण रूप दिया गया है। मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड के सौंदर्यीकरण की तारीफ की। उन्होंने टूरिज्म टिप देते हुए जलाशय के किनारों पर हट बनाने कहा। हट में स्टे पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक रहेगा।

बोट राइडिंग कर पहुंचे आइलैंड
मुख्यमंत्री झुमका जलाशय के बोट क्लब की तरफ से बोट राइडिंग करते हुए जलाशय के मध्य झुमका आइलैंड पहुंचे। इस दौरान पानी पर मुख्यमंत्री का काफिला नज़र आया। जिसे जेटस्की राइडर्स द्वारा आइलैंड तक एस्कॉर्ट किया गया।

- Advertisement -
Ad image

पहुंचते ही मुख्यमंत्री का कर्मा नृत्य दल ने अपनी प्रस्तुति से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने फीता काटकर झुमका आईलैंड का लोकार्पण किया। उन्होंने आइलैंड पर एलईडी लाइट से सुसज्जित ‘आई लव कोरिया’ सेल्फी पॉइंट का बटन दबा कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर कोरिया टूरिज्म की वेबसाइट लांच किया। उन्होंने कोरिया टूरिज्म पर बनी एक फ़िल्म को भी प्ले किया। उन्होंने आइलैंड पर आम के पौधे का भी रोपण किया।

- Advertisement -

- Advertisement -

आम के पेड़ पर झूले का आनंद लिया

मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड में आम के पेड़ पर लगे झूले का खूब आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर लगे झूलों को देखकर पूछा- सावन कबसे लग रहा है। वे झूले पर बैठ कर झूले को ऊंचाई तक ले गए। उन्होंने अपने पैरों को जमीन पर टिका कर झूले को संवेग दिया और आम पेड़ की एक ऊंची डाल को पैर से छूने की कोशिश की। जब पहले प्रयास में वे डाल तक नहीं पहुंच पाए तो मुख्यमंत्री ने दोबारा जोर लगाया और आम की डाल को पैरों से छू कर दिखाया। ये देखकर सभी लोगों ने खूब तालियां बजायी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव के झूले को भी गति दी।

मचान पर लिया जेटस्की वाटर स्पोर्ट्स और ग्रीन टी का आनंद

मुख्यमंत्री ने झुमका आइलैंड में बने मचान से जेटस्की राइडर्स द्वारा किये गए वाटर स्पोर्ट्स के रोमांचक करतबों के प्रदर्शन का आनंद लिया। उन्होंने झुमका आइलैंड में बने मचान पर बैठकर शाम के रिवर साइड व्यू का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने मचान पर ही झुमका आइलैंड के रेस्टॉरेंट की ग्रीन टी और साबू दाना बड़ा, भजिया, फरा, कोसम फल और जामुन का स्वाद लिया।

…

बच्चों के साथ खेला वॉलीबॉल

मुख्यमंत्री ने आइलैंड पर बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए वॉलीबॉल को थ्रो किया। बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ सेल्फी और फ़ोटो खिंचाए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BJP Vijaya Sankalpa Sabha: हैदराबाद में BJP ने भरी हुंकार, तेलंगाना की जनता से PM मोदी ने किया ये वादा BJP Vijaya Sankalpa Sabha: हैदराबाद में BJP ने भरी हुंकार, तेलंगाना की जनता से PM मोदी ने किया ये वादा
Next Article कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुखबिर की सूचना के बाद 25 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Latest News

khan sir’s wedding : रायपुर के 2 युवक पटना पहुंचे खान सर के रिसेप्शन में.., देश भर की कई नामचीन हस्तियां हुईं शामिल
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
History of Motorcycle: जानिए मोटरसाइकिलों का इतिहास, ये है दुनिया की सबसे पहेली मोटरसाइकिल 
Business Exclusive Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO June 7, 2025
BOB Personal Loan : मात्र 5 मिनट में मिलेगा 50 हजार से 5 लाख का तक का लोन, बस आधार कार्ड की जरूरत, जानिए पूरी डिटेल्स 
देश June 7, 2025
CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?