Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फिर छलका मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति प्रेम : नन्हीं गरिमा की मासूम शरारत में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़सरकार

फिर छलका मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति प्रेम : नन्हीं गरिमा की मासूम शरारत में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Desk
Last updated: 2022/07/04 at 3:44 AM
Desk
Share
2 Min Read
फिर छलका मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति प्रेम : नन्हीं गरिमा की मासूम शरारत में शामिल हुए मुख्यमंत्री
फिर छलका मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति प्रेम : नन्हीं गरिमा की मासूम शरारत में शामिल हुए मुख्यमंत्री
SHARE


भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जहां भी जाते हैं वहां बच्चों के साथ एकरंग हो जाते हैं। चाहे स्वामी आत्मानंद स्कूल हों या जनचौपाल, हर जगह बच्चे भी अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर उनके साथ बात करने और सेल्फी लेने आतुर रहते हैं। मुख्यमंत्री हर जगह न सिर्फ बच्चों की भोली फरमाइशों को पूरा करते हैं, बल्कि बच्चों के साथ उनके खेल और शरारतों में भी शामिल होते हैं। ऐसा ही कुछ नज़र आया आज पोंड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में। वैसे तो मुख्यमंत्री स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने गए थे। मगर वहां उनकी नज़र परिचायिका कक्ष में स्टाफ नर्स उनिता सिंह की गोद मे बच्ची गरिमा पर पड़ी। नन्हीं गरिमा को देख मुख्यमंत्री उसके नज़दीक पहुंचे और गरिमा को गोद में उठा लिया। मुख्यमंत्री ने बच्ची को खूब प्यार से दुलारा। मुख्यमंत्री ने उनिता से पूछा कि बच्ची कितने महीने की है। उनिता ने उन्हें बताया कि गरिमा अभी 7 महीने की है। आमतौर पर बच्चे अपनी माँ की गोद से अलग होने पर रोने लगते हैं। मगर मुख्यमंत्री की गोदी में नन्हीं गरिमा ऐसे सहज हो गयी जैसे किसी अपने ने प्यार से गोद में उठा लिया हो। गरिमा ने जीभ निकाल कर भोली शरारत की तो मुख्यमंत्री शरारत में शामिल से खुद को रोक नहीं पाए। मुख्यमंत्री ने भी जीभ आगे कर नन्हीं गरिमा का खूब साथ दिया। मुख्यमंत्री ने मम्मी की ड्यूटी पर साथ आई नन्ही गरिमा को प्यार करते हुए उससे पूछा- बड़े होकर क्या बनोगी।

मुख्यमंत्री ने कहा- ये भी डॉक्टर बनेगी ! मुख्यमंत्री के इस बालसुलभ अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया। उपस्थित सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान छा गयी। मुख्यमंत्री ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनिता को शुभकामनाएं देते हुए बच्ची की देखभाल करते हुए अपने कर्तव्यों पालन करने के लिए उनिता की सराहना की।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नूपुर शर्मा की याचिका पर सुनवाई करने वाले जज के खिलाफ हुई टिप्पणियां, अब जस्टिस पारदीवाला ने कही ये बात नूपुर शर्मा की याचिका पर सुनवाई करने वाले जज के खिलाफ हुई टिप्पणियां, अब जस्टिस पारदीवाला ने कही ये बात
Next Article Astrology Horoscope Today 04 July : इन चार राशि वालों को मिलेगा धन लाभ और योजनाएं होंगी कामयाब

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?