Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : बाप ने की अपने दो बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

CG CRIME NEWS : बाप ने की अपने दो बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/04 at 9:54 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : बाप ने की अपने दो बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान 
CG NEWS : बाप ने की अपने दो बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान 
SHARE

 

- Advertisement -
CG NEWS : बाप ने की अपने दो बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर दे दी जान 
 

रायगढ़। CG CRIME NEWS : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक किसान ने अपने 3 और 5 साल के 2 बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। वह डबरी पर नहाने के बहाने बेटा-बेटी को साथ लेकर गया था। इसके बाद उन्हें उसी में डुबोकर मार दिया और खुद फांसी लगा ली। डबरी से कुछ ही दूर पर उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जब भतीजे पिता-पुत्रों को तलाश करते हुए डबरी तक पहुंचे तो वारदात का पता चला। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, ग्राम भुइयापारी निवासी रहने वाला नरेश गुप्ता (35) खेती-किसानी करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर वह अपने दो बच्चों शौर्य (5) और सिम्मी (3) को घुमाने की बात कहकर बाइक से ले गया था। इसके बाद काफी देर तक नहीं लौटा। शाम होने लगी तो नरेश की पत्नी ने अपने भतीजे को तलाश करने के लिए भेजा। घर से करीब 5 किमी दूर डबरी के पास पहुंचा तो वहां दोनों बच्चों का तैरता हुआ शव मिला।

- Advertisement -

 

पत्नी ने भतीजे को तलाश करने भेजा, तो चला पता

यह देखकर भतीजा घबरा गया और नरेश की तलाश शुरू की। वहां से कुछ दूरी पर ही पीपल के पेड़ से नरेश का शव फांसी से लटका हुआ था। इस पर भतीजा दौड़ता हुआ घर पहुंचा और जानकारी दी। गांव में बात फैली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन वहां दौड़कर पहुंचे। गांव वाले भी एकत्र हो गए। इसके बाद देर शाम मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले और नरेश का शव नीचे उतरवाया।

 

पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला

पुलिस को नरेश के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी किरण गुप्ता ने बताया कि परिजन से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वे कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं थे। सोमवार को बयान लेने का प्रयास किया जाएगा। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि नरेश नशे का आदी था। परिवार में झगड़े या कलह की जानकारी गांव के लोगों को भी नहीं है।

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Agnipath Scheme: मोदी सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, अगले सप्ताह होगी सुनवाई
Next Article BREAKING NEWS : भाजपा ने महासमुंद नगरपालिका की सीट गवाई, मिले 3 मत BREAKING NEWS : भाजपा ने महासमुंद नगरपालिका की सीट गवाई, मिले 3 मत

Latest News

CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME NEWS : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
Grand News सुकमा June 5, 2025
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ सुकमा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?