Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : खुद के अपहरण की युवक ने रची साजिश, घर फोन कर मांगी फिरौती, कारण जान कर हो जायेंगे हैरान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़

BIG NEWS : खुद के अपहरण की युवक ने रची साजिश, घर फोन कर मांगी फिरौती, कारण जान कर हो जायेंगे हैरान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/08 at 9:28 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

जांजगीर-चांपा।  जिले में 3 दिन पहले लापता युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रची और अपनी पत्नी को फोन कर ढाई लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। शिकायत के बाद पुलिस भी अपहरण का केस मानकर जांच कर रही थी, लेकिन युवक के पकड़े जाने के बाद मामले का खुलासा हो गया। युवक अपनी पत्नी और कर्ज से परेशान था, इसलिए उसने यह कदम उठाया। युवक ने 2 साल पहले लव मैरिज की थी। अपहरण की घटना की सूचना पर जांजगीर-चांपा सहित पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी लगाया गया था।

- Advertisement -
Ad image

मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर थाना क्षेत्र के चंदनिया पारा निवासी महेंद्र शर्मा नाम का युवक 5 जुलाई की सुबह दूध लेने घर से निकला। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा था। कुछ घंटों बाद महिला को एक फोन आया, जिसमें कहा गया कि तुम्हारे पति को किडनैप कर लिया गया है। पति सुरक्षित चाहिए तो ढाई लाख रुपये भिजवा दो। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने किडनैपर की तलाश शुरू की। कई टीमों को तलाश में लगाया। इसी बीच महेंद्र का मोबाइल ऑन हुआ। टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

- Advertisement -

मोबाइल लोकेशन से पकड़ाया आरोपी 
युवक जांजगीर से रायगढ़ होते हुए बिलासपुर तक पहुंच गया। इसके बाद जांजगीर पुलिस की एक टीम बिलासपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से महेंद्र शर्मा को सीपत के पास गिरफ्तार किया गया। युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पत्नी से परेशानी होने के कारण उसने खुद के अपहरण की कहानी रची थी। उसने अपनी पत्नी को मोबाइल में फोन करके बोला था कि 4 लोगों ने किडनैप कर लिया है और छोड़ने के लिए ढाई लाख रुपये मांग रहे हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Well done police- 52 खोए मोबाइल बरामद कर लोगों को वापस किए, मोबाइल वापस मिले तो लौट आई चेहरे की मुस्‍कान
Next Article JEE Main Result 2022: क्या आ जाएगा 10 जुलाई तक JEE Main का Result, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Latest News

 CG NEWS : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने दी जान, वीडियो बनाकर पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Bangalore Stampede Video : बेंगलुरु भगदड़ में हुई थी 21 साल के बेटे की मौत, कब्र से लिपट गया पिता; वीडियो देख लोगों की आंखें हुईं नम
Bangalore Stampede Video : बेंगलुरु भगदड़ में हुई थी 21 साल के बेटे की मौत, कब्र से लिपट गया पिता; वीडियो देख लोगों की आंखें हुईं नम
NATIONAL VIRAL VIDEO देश June 8, 2025
CG NEWS : अरपा डैम में युवक और युवती ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप, तलाश जारी 
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?