Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : बरसाती नाले में बहा सर्चिंग से लौट रहा CRPF जवान, अब तक नहीं मिला कोई सुराग 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़बीजापुर

CG BREAKING : बरसाती नाले में बहा सर्चिंग से लौट रहा CRPF जवान, अब तक नहीं मिला कोई सुराग 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/08 at 1:39 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BREAKING : बरसाती नाले में बहा सर्चिंग से लौट रहा CRPF जवान, अब तक नहीं मिला कोई सुराग 
CG BREAKING : बरसाती नाले में बहा सर्चिंग से लौट रहा CRPF जवान, अब तक नहीं मिला कोई सुराग 
SHARE

   CG BREAKING : बरसाती नाले में बहा सर्चिंग से लौट रहा CRPF जवान, अब तक नहीं मिला कोई सुराग 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बीजापुर। CG BREAKING : जिले में सर्चिंग से लौट रहे CRPF जवानों की टीम में से एक जवान बरसाती नाले में बह गया है। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुआ है। CRPF के जवान ग्रामीणों की मदद से पानी में बहे साथी जवान को ढूंढने में लगे हुए हैं। हालांकि, हादसे के 8 घंटे बाद भी जवान का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मामले की पुष्टि बीजापुर के CRPF DIG कोमल सिंह (CRPF DIG Komal Singh) ने की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, बस्तर संभाग में माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन मानसून (Operation Monsoon) चलाया जा रहा है। इसी ऑपरेशन के तहत CRPF 210 बटालियन के जवान सुकमा और बीजापुर जिले की सरहद पर बसें नक्सल प्रभावित गांव सिलगेर के जंगल में सर्चिंग के लिए गए हुए थे। गुरुवार की रात भर तेज बारिश के बीच जवानों ने नक्सलगढ़ की खाक छानी। वहीं शुक्रवार की सुबह पहाड़ों से बहकर आने वाले बरसाती नाले को जवान एक दूसरे का हाथ पकड़कर पार कर रहे थे।

 

इसी बीच जवान सूरज आर का हाथ छूटा और वह पानी में बह गया। साथी जवानों ने सूरज को पकड़ने पानी में छलांग लगाई, लेकिन पकड़ नहीं पाए। इस हादसे के बाद गांव के ग्रामीणों की मदद से जवान पानी में बहे सूरज को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, जल स्तर ज्यादा होने की वजह से थोड़ी मुश्किलें आ रही हैं।

 

जानिए क्या है ऑपरेशन मानसून?

ठंड और गर्मी के मौसम में नक्सली लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते हैं। लेकिन, बारिश के मौसम में ज्यादातर नक्सली एक ही जगह कैंप लगा कर अपना डेरा जमाए हुए रहते हैं। ऐसे में पुलिस को भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को सफल बनाने में आसानी होती है। इसलिए पुलिस बस्तर में ऑपरेशन मानसून चला रही है। जवान उफनती नदी, फिसलन भरी चट्टानों को पार कर अंदरूनी इलाकों में सर्चिंग के लिए निकलते हैं। साल 2021 में ऑपरेशन मानसून के शुरुआती दिनों में ही पुलिस ने 7 माओवादियों को ढेर कर दिया था। वहीं पिछले 2 सालों में 21 माओवादी मारे गए हैं। इस साल भी करीब 3 माओवादियों को ढेर कर दिया गया है।

TAGGED: # latest news, BIAPUR NEWS, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CRPF SOLDIER, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : सड़क पर रोते मिली 18 साल की लड़की, BSP कर्मचारी ने खंडहर में लेजाकर किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ गिरफ्तार   CG CRIME NEWS : सड़क पर रोते मिली 18 साल की लड़की, BSP कर्मचारी ने खंडहर में लेजाकर किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ गिरफ्तार  
Next Article BIG BREAKING : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, पांच लोगों की मौत की सूचना, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा BIG BREAKING : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, पांच लोगों की मौत की सूचना, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

Latest News

CG NEWS:नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS:रेजांगला राज कलश यात्रा का रायगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, वीर अहीरों की गाथा से गूंजा शहर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 25, 2025
CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
CG NEWS : आपरेशन सिन्दूर शौर्य संगोष्ठी एवं गौरव यात्रा का आयोजन गरियाबंद में संपन्न
Grand News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?