Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के बाद PM ने लिया सबक, दिया शीर्ष नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
विदेश

पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के बाद PM ने लिया सबक, दिया शीर्ष नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/09 at 4:01 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के बाद PM ने लिया सबक, दिया शीर्ष नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश
पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के बाद PM ने लिया सबक, दिया शीर्ष नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश
SHARE

पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के बाद PM ने लिया सबक, दिया शीर्ष नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

टोक्यो। Shinzo Abe death: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या के बाद पीएम फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) ने सबक लिया है। उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्रियों और अन्य शीर्ष नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। किशिदा ने हमले की निंदा की और इसे बर्बर और क्रूर बताया। उन्होंने राष्ट्रीय जन सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष निनोयू सातोशी, न्याय मंत्री फुरुकावा योशीहिसा और अन्य लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान हमले की प्रतिक्रिया पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे कभी भी हिंसा और आतंकवाद के आगे नहीं झुकें।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

- Advertisement -

क्योडो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार किशिदा ने रविवार को होने वाले उच्च सदन के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्रियों और अन्य लोगों की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया। इसके बाद राष्ट्रीय जन सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष निनोयू सातोशी ने राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी के प्रमुख नाकामुरा इटारू को कैबिनेट मंत्रियों और देश के अन्य शीर्ष राजनेताओं को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया।

 

शिंजो आबे की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

दरअसल, शुक्रवार को जापान के नारा शहर में एक चुनावी सभा के दौरान शिंजो आबे पर हमला हुआ था। हमलावर शॉर्टगन लेकर आबे के बेहद पास आ गया और उन्हें गोली मार दी थी। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हमलावर जिस तरह आसानी से गन लेकर आबे के करीब पहुंच गया, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

आबे की सुरक्षा पर उठ रहे सवालों को लेकर प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा है कि सुरक्षा में चूक नहीं हुई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। यह जांच का विषय है कि हमला कैसे हुआ? बता दें कि जापान में बंदूक हिंसा अत्यंत दुर्लभ है। यहां दुनिया के सबसे सख्त बंदूक नियंत्रण कानून लागू हैं। माना जा रहा है कि हमलावर ने आबे की हत्या के लिए अपने घर में ही बंदूक बनाया था।

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, international news, shinzo abe death
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article World Kebab Day 2022: आज मनाया जा रहा है विश्व कबाब दिवस, ऐसे बनाए स्वादिष्ट कबाब
Next Article CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में नए कोरोना मरीज़ों की पहचान, जानिए  CG CORONA BREAKING : प्रदेश में बढ़ी कोरोना की रफ्तार, आज मिले 300 के करीब मरीज, देखें जिलेवार आकड़े 

Latest News

BIG NEWS :रोका, सगाई से कॉरपोरेट लाइफ तक... दुल्हन से कातिल बनी सोनम रघुवंशी की नई तस्वीरों ने मचाई सनसनी
BIG NEWS :रोका, सगाई से कॉरपोरेट लाइफ तक… दुल्हन से कातिल बनी सोनम रघुवंशी की नई तस्वीरों ने मचाई सनसनी
Breaking News Grand News NATIONAL देश June 16, 2025
CG NEWS : हाथी के हमले से महिला की मौत, एक ग्रामीण के दोनों पैर भी टूटे, इलाके में दहशत 
छत्तीसगढ़ बलरामपुर June 16, 2025
CG NEWS : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा 17 जून को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक
CG NEWS : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा 17 जून को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक
छत्तीसगढ़ June 16, 2025
उज्जैन। BIG NEWS : उज्जैन की हाटकेश्वर कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 33 साल की नूपुर जाट ने रविवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें पति, सास और ननदों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। नूपुर ने सुसाइड नोट में साफ लिखा – "मैं ज़हर खाकर जान दे रही हूं, अब और नहीं सहा जाता..." अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है और परिवार ने वीडियो व सुसाइड नोट सौंपे हैं। नूपुर के भाई का आरोप है कि पति पिछले कुछ दिनों से घर से गायब था और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद भी चल रहा था। शादी 2021 में हुई थी और दोनों की कोई संतान नहीं थी।
BIG NEWS : महिला ने कैमरे के सामने खाया ज़हर, बोली – अब और नहीं सहा जाता… ससुरालवालों पर गंभीर आरोप
Breaking News Grand News NATIONAL क्राइम देश June 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?