Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शहर में पकड़ाया लाखों रुपयों का नशीला सामान, दो तस्कर भी गिरफ्तार….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर

शहर में पकड़ाया लाखों रुपयों का नशीला सामान, दो तस्कर भी गिरफ्तार….

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/07/10 at 8:54 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

शहर में पकड़ाया लाखों रुपयों का नशीला सामान, दो तस्कर भी गिरफ्तार

JAGDALPUR : बस्तर पुलिस के द्वारा पूरे जिले में अवैध नशीली पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को शनिवार को एक और सफलता मिली है।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस ने शहर में अवैध रूप से गांजे की तस्करी करते दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपयों का गांजा भी जब्त किया है।

- Advertisement -

कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति संदिग्ध सामान लेकर एक बाइक में सवार होकर ओड़िसा के मलकानगिरी की तरफ से केशलूर मार्ग की ओर से जगदलपुर की तरफ आ रहे है।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर कोतवाली पुलिस की एक टीम को तत्काल ही गुरु गोविंद सिंह चौक नयापारा पर के लिए रवाना किया।

टीम ने मौके पर पहुंचते ही वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने केशलूर की तरफ से आ रहे बिना नम्बर की एक काले रंग के स्प्लेंडर प्लस बाइक को रोक लिया।

जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। बाइक के पीछे वाला व्यक्ति एक सफेद रंग के बोरे में संदिग्ध सामान लेकर बैठा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बाइक में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए बोरे की तलाशी लेना शुरू किया।

चेकिंग के बीच ही पुलिस ने व्यक्ति के पास रखे बोरे से लगभग 25 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत 1 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल ही दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया।

पकड़ने के बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों से कड़ी पूछताछ की। जिसमें दोनों आरोपियों कार्तिक विश्वास (22) और कंकन सना (27) दोनों निवासी मलकानगिरी (ओड़िसा) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में कोतवाली टीआई समेत सहायक उपनिरीक्षक नीलाम्बर नाग, प्रधान आरक्षक पुनीत शुक्ला, अजय साहू, आरक्षक रविन्द्र कुमार ठाकुर, युवराज सिंह ठाकुर और इंद्रजीत पोर्ते ने अहम भूमिका निभाई है।

TAGGED: दो तस्कर भी गिरफ्तार, शहर में पकड़ाया लाखों रुपयों का नशीला सामान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री को चातुर्मास कलश स्थापना के कार्यक्रम में शामिल होने का मिला आमंत्रण
Next Article न्यायधिशों ने की न्यायालय परिसर की सफाई, जिला न्यायालय परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Latest News

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई
छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS: अवैध गांजा सप्लाई मामले में गरियाबंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
Grand News June 8, 2025
CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या, बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?