Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जगदलपुर : शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, आरोपी ने घर में घुसकर युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, फिर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

जगदलपुर : शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, आरोपी ने घर में घुसकर युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, फिर…

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/07/11 at 9:59 AM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

जगदलपुर : शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, आरोपी ने घर में घुसकर युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, फिर…

जगदलपुर : शराब पीने के दौरान शनिवार की रात आपसी रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार की तड़के सुबह एक युवक ने दूसरे युवक के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चपका निवासी विद्याधर अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान पास ही गणेश राम बघेल भी अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था।

- Advertisement -

शराब पीने के दौरान विद्याधर और गणेश राम बघेल का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ता देख दोनों के साथियों ने उन्हें शांत कराया।

- Advertisement -

इसके बाद सभी अपने घर चले गए। रविवार की तड़के सुबह करीबन 4 बजे गणेश राम बघेल अपनी बाइक से अचानक विद्याधर के घर पहुंच गया।

विद्याधर के घर का गेट तोड़कर गणेश राम घर में घुस गया। इसके बाद गणेश राम घर में तोड़फोड़ करने लगा। इसके साथ ही गणेश राम ने विद्याधर को घर से बाहर निकालकर गाली गलौज करते हुए उससे मारपीट करने लगा।

मारपीट करते और विद्याधर को जान से मारने की धमकी देते हुए गणेश राम ने अपनी बाइक में रखा धारदार हथियार निकाल लिया। इस धारदार हथियार से गणेश राम ने विद्याधर पर हमला करना शुरू कर दिया।

इस हमले में विद्याधर बाल बाल बच गया। हल्ला सुनकर आस पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए। पड़ोसियों को देखते ही गणेश राम अपनी बाइक में सवार होकर मौके से फरार हो गया।

इसके बाद विद्याधर ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने कुछ घण्टों के भीतर आरोपी गणेश राम बघेल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 452, 506 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

TAGGED: आरोपी ने घर में घुसकर युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, जगदलपुर : शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, फिर…
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : अपने ही बिछाये जाल में फसा मछुआरा, डूबने से हुई मौत  CG NEWS : अपने ही बिछाये जाल में फसा मछुआरा, डूबने से हुई मौत 
Next Article President Election से पहले द्रौपदी मुर्मू जाएंगी कोलकाता, अब ममता बनर्जी के सामने आया ये बड़ा धर्मसंकट!

Latest News

CG News : 29 जून को गजानन मंदिर में लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देगी सेवाएं
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: राजधानी रायपुर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत खनन में लगी चेन मशीन व 7 हाईवा जब्त
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 29, 2025
CG NEWS: दिशांत जैसवाल ने प्रॉपर्टी डेवलपमेंट के नाम पर की चार लाख की ठगी
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 29, 2025
Aaj Ka Rashifal 29 June 2025: आज किस पर बरसेगा सितारों का करिश्मा और कौन रहेगा संभलकर — जानिए ‘प्रकाश जोशी’ से अपना दिन 🌟
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 29, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?