Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : 16 साल की लड़की से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, बात छिपाने परिजनों से किया था सौदा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

CG CRIME NEWS : 16 साल की लड़की से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, बात छिपाने परिजनों से किया था सौदा 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/11 at 1:05 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BIG NEWS : 16 साल की लड़की से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, बात छिपाने परिजनों से किया था सौदा 
CG BIG NEWS : 16 साल की लड़की से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, बात छिपाने परिजनों से किया था सौदा 
SHARE

 

Contents
एक लाख रुपए में किया था सौदालड़की और ग्रामीणों ने की शिकायत

CG BIG NEWS : 16 साल की लड़की से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, बात छिपाने परिजनों से किया था सौदा 

- Advertisement -
Ad image

जशपुर। CG CRIME NEWS : जिले में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। चार युवक उसे जबरदस्ती बाइक में बिठाकर जंगल की तरफ ले गए थे। इसके बाद बारी बारी से उससे रेप किया और भाग निकले थे। मगर अब ग्रामीणों और लड़की की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यह मामला शनिवार 9 जुलाई का बताया जा रहा है। पता चला है कि 16 साल की लड़की किसी काम से दोपहर के वक्त बाहर गई थी। वह वहां से लौट रही थी। उसी दौरान गांव के ही 4 युवक रास्ते में पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने उसे जबरदस्ती बाइक में बिठाया और जंगल की ओर ले गए। यहां उन्होंने एक-एक कर उससे रेप किया।

 

बाद में सभी वहां से निकल गए थे। वारदात के बाद लड़की किसी तरह से वहां से घर पहुंची। परिजनों को इस बारे में बताया गया। फिर 108 की मदद से लड़की को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने लड़की का इलाज किया। अगले दिन लड़की घर पहुंची।

 

एक लाख रुपए में किया था सौदा

 

इस मामले में हैरान कर देने वाली बात भी सामने आई है। ऐसा बताया गया है कि चारों आरोपी ने मिलकर लड़की के परिजनों को बात छिपाने के लिए राजी कर लिया था। इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपए में सौदा तक किया था। इसके लिए एक इकरारनामा भी लिखवाया गया। यही पत्र सोशल मीडिया में वायरल है। उस पत्र के मुताबिक एक लाख रुपए में चारों ने मिलकर परिजनों को राजी कर लिया था। इसके लिए एडवांस के रूप में 10 हजार रुपए भी दिए गए थे। इस पत्र के बाद ही आस-पास के लोगों को भी इस बारे में खबर लग गई थी।

 

लड़की और ग्रामीणों ने की शिकायत

 

पुलिस के मुताबिक, जब लड़की इलाज करवाकर अस्पताल से आई थी। वह थाने आ गई थी। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी शिकायत की थी। हमें इकरार नामे वाले पत्र को लेकर भी जानकारी मिली है। हम इस एंगल से भी मामले में जांच करेंगे। फिलहाल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों के नाम रामजीत, पारस, नरेश और संजय है। आगे की कार्रवाई जारी है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिली सौगात! DA Hike से पहले केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिली सौगात! DA Hike से पहले केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Next Article युवा कांग्रेस एनएसयूआई ने किया उग्र प्रदर्शन फूंका अजय का पुतला….आइटम गर्ल के शब्दों पर मचा बवाल

Latest News

CG NEWS: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सारंगढ़ में मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: महिला सुरक्षा में लापरवाही नहीं – गैस चूल्हा बेचने के बहाने छेड़छाड़ – पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
नक्सल प्रभावित गांवों में पहुँचे गरियाबंद एसपी, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं – सिविक एक्शन के तहत किया सामग्री वितरण
Grand News June 6, 2025
SPORTS NEWS : एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट : विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
SPORTS NEWS : एशियाई रैंकिंग जूनियर अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट : विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
खेल छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?