Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम के विरोध में युवा कांग्रेस ने मजदूरों को बांटी जलाऊ लकड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsरायपुर

घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम के विरोध में युवा कांग्रेस ने मजदूरों को बांटी जलाऊ लकड़ी

Desk
Last updated: 2022/07/13 at 4:58 PM
Desk
Share
2 Min Read
घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम के विरोध में युवा कांग्रेस ने मजदूरों को बांटी जलाऊ लकड़ी
घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम के विरोध में युवा कांग्रेस ने मजदूरों को बांटी जलाऊ लकड़ी
SHARE

रायपुर। घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम के विरोध में युवा कांग्रेस (Youth Congress) ने विरोध प्रदर्शन किया। सिटी कोतवाली चौक में युवा कांग्रेस (Youth Congress) कार्यकर्ताओं ने गृहिणी महिलाओं व मजदूरों को जलाऊ लकड़ी बांटी और केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवक कांग्रेस (Youth Congress) कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एक तरफ उज्जवला योजना में बड़ी संख्या में गरीबों को गैस सिलेंडर बांटने का खोखला दावा करती है, दूसरी तरफ गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर सिलेंडर को गरीबों की पहुंच से दूर बना दिया है।

- Advertisement -
Ad image

सरकार को आम जनता से नहीं है कोई सरोकार : कन्हैया अग्रवाल

- Advertisement -

कार्यक्रम में महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी कन्हैया अग्रवाल ने कहा मोदी सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा सरकार केवल चंद उद्योगपतियों का ध्यान रखती है। आज गरीब व मध्यमवर्ग के लोगों के लिए गैस सिलेंडर खरीदना मुश्किल हो गया है। जनता महंगाई से त्रस्त हो गई है।

- Advertisement -

जनविरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं : मो. सिद्दीक

युवा कांग्रेस के मो. सिद्दीक ने कहा देश में बेरोजगारी व महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। लगातार रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम से जनता को दोहरी मार पड़ रही है। ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस (Youth Congress) के अमिताभ घोष,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज गोयल, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर, सुरेश बाफना,प्रशांत सोनी छत्तीसगढ़िया, वार्ड अध्यक्ष मनोज पॉल,राजेश त्रिवेदी,राजिक रज़ा,अफजल जोया,आकाश रँगा,मुनेश गौतम,नवीन लाजरस,अवैस अशरफी,अभिषेक चावड़ा,सौरभ,चीकू,श्रेयांस शुक्ला,सिद्धू,विजय बघेल,आकाश,शुभम, प्रेम,ऋषि,करण, नईम,राजेश कटारे सल्लु भाई, गोलू,अजहर, सहित अन्य काँग्रेस जन शामिल हुए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article International Arms Smuggling : इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ‘बंटी-बबली’ गिरफ्तार, बैग से 45 पिस्तौल बरामद
Next Article Tata Nexon का जलवा : टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया Nexon का नया वेरिएंट, जानें फीचर्स और कीमत से लेकर सबकुछ

Latest News

CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को, लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले, सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले मुख्य सचिव को दी जायेगी विदाई 
छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ का यह जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल, एक ही दिन में 51727 महिलाओं का हुआ एचबी जांच, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG ACCIDENT NEWS : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना महासमुंद June 27, 2025
गरियाबंद प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती – पार्षद निरंजन प्रधान कांग्रेस में हुए शामिल
Grand News June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?