Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फर्जी डिग्री-शिक्षक भर्ती घोटाला: तत्कालीन जनपद सीईओ गिरफ्तार, फर्जी डिग्री से कई लोगों को शिक्षाकर्मी की नौकरी लगाने का आरोप,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

फर्जी डिग्री-शिक्षक भर्ती घोटाला: तत्कालीन जनपद सीईओ गिरफ्तार, फर्जी डिग्री से कई लोगों को शिक्षाकर्मी की नौकरी लगाने का आरोप,

Vijay Sinha
Last updated: 2022/07/20 at 9:07 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE


धमतरी। फर्जी डिग्री मामले में मगरलोड के पूर्व जनपद सीईओ कमलाकांत तिवारी को धमतरी पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार किया है। कमलाकांत तिवारी को उनके गृहग्राम से सोमवार के तड़के सुबह 3 बजे पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी के बाद छानबीन समिति के सदस्यों में हड़कंप मच गया है।

मालूम हो कि ये मामला 2007 का है। तत्कालीन जनपद पंचायत मगरलोड पर शिक्षाकर्मी वर्ग 3 की भर्ती की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया में छानबीन और चयन समिति पर भारी अनियमितता बरतने का आरोप भी लगा था। आरोप ये भी था कि कई लोगों को फर्जी डीग्री के माध्यम से उन्हें शिक्षाकर्मी के पद पर नौकरी दे दी गई।

- Advertisement -
Ad image

आरटीआई कृष्णा कुमार साहू की रिपोर्ट पर मगरलोड थाने में 2011 को अलग अलग अपराध क्रमांक 117 और 123 दर्ज किया गया था। फर्जी डिग्री मामले में उस समय पदस्थ कई शिक्षाकर्मियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। लेकिन छानबीन समिति पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, जिसके बाद आरटीआई कृष्णा साहू ने इसकी शिकायत सीआईडी में की थी।

- Advertisement -

लंबे समय तक चली जांच के बाद सीआईडी ने पिछले दिनों एसपी प्रशांत ठाकुर को कार्रवाई के निर्देश दिये थे। एसपी ने मगरलोड थाना प्रभारी और एसडीओपी को आरोपी तत्कालीन सीईओ कमलाकांत तिवारी को गिरफतार करने के निर्देश दिये। धमतरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुये कमलाकांत तिवारी को भिलाई से गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रणाली वैद्य,थाना प्रभारी मगरलोड श्री राजेश जगत चौकी करेली बड़ी प्रभारी दीपा केंवट एवं सउनि. दिनेश सोनकर का विशेष योगदान रहा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सरकारी नौकरी : प्रदेश में जूनियर इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिये आवेदन तिथि 2 सप्ताह बढ़ी,बढ़ाई गई आयुसीमा भी Govt Job News : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 150 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करे आवेदन
Next Article वनवासी महिलाओं ने ऊंची उड़ान भर बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान : सिंगापुर में पुरस्कार ग्रहण करने रायपुर से दल रवाना वनवासी महिलाओं ने ऊंची उड़ान भर बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान : सिंगापुर में पुरस्कार ग्रहण करने रायपुर से दल रवाना

Latest News

CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या, बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
लापरवाह अधिकारी पर गिरी गाज: युक्तियुक्तकरण में भारी गड़बड़ी,गरियाबंद कलेक्टर ने मांगा कार्रवाई, शासन को भेजा प्रस्ताव
Grand News June 8, 2025
गरियाबंद: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
Grand News June 8, 2025
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?