Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गाँधी से पूछताछ पर प्रदेश कांग्रेस का हल्ला बोल, रायपुर के ED कार्यलय के सामने प्रदर्शन शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand NewsNATIONALछत्तीसगढ़रायपुर

BIG BREAKING : नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गाँधी से पूछताछ पर प्रदेश कांग्रेस का हल्ला बोल, रायपुर के ED कार्यलय के सामने प्रदर्शन शुरू

Desk
Last updated: 2022/07/21 at 1:12 PM
Desk
Share
3 Min Read
BIG BREAKING : नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गाँधी से पूछताछ पर प्रदेश कांग्रेस का हल्ला बोल, रायपुर के ED कार्यलय के सामने प्रदर्शन शुरू
BIG BREAKING : नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गाँधी से पूछताछ पर प्रदेश कांग्रेस का हल्ला बोल, रायपुर के ED कार्यलय के सामने प्रदर्शन शुरू
SHARE

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) में पेशी होने वाली है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस फिर बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। इस पर प्रदर्शन गुरुवार को रायपुर में पुजारी पार्क स्थित ED दफ्तर के सामने होगा। इसके लिए वाटरप्रूफ पंडाल तान दिया गया है। प्रदर्शन में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होने वाले हैं। प्रदेश के दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस प्रदर्शन में बुलाया गया है।

- Advertisement -
Ad image

प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि घोष और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी बुधवार को व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। बताया जा रहा है, ED दफ्तर के सामने यह विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। प्रदर्शन में ब्लॉक से लेकर जिले तक के कार्यकर्ता-पदाधिकारी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत, नगर पालिका के पंचायतों के निर्वाचित पदाधिकारी शामिल होंगे।

- Advertisement -

- Advertisement -

मरकाम बोले-भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही ED

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, ED भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही है। इसकी भूमिका मोदी सरकार में भाजपा के प्रचार-प्रचार तंत्र के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, मोदी सरकार से सवाल पूछते है जो जनता से जुड़े एवं देश के भविष्य से संबंधित होता है। उन सवालों से बचने के लिए मोदी सरकार ED का नोटिस भेजती है। लेकिन पूरी कांग्रेस, भाजपा के इन हथकंडों का डट कर मुकाबला करेगी।

शनिवार को तय हुई थी प्रदर्शन की रणनीति

पिछले सप्ताह शनिवार को प्रदेश कांग्रेस की बैठक में 21 और 22 जुलाई को विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनी थी। तय हुआ था कि 21 जुलाई को जब दिल्ली में सोनिया गांधी ED के दफ्तर जाएंगी, कांग्रेस राजधानी में एजेंसी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेगी। 22 जुलाई को यह प्रदर्शन जिला मुख्यालयों पर होना है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh : घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शासन द्वारा सड़क निर्माण से खुली खुशहाली एवं उन्नति की राहें….40 ग्रामों को मिला लाभ
Next Article तीन की मौत, 24 नए डेंगू पॉजिटिव मरीज के साथ 300 का आंकड़ा पार

Latest News

CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
CG NEWS : CM विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू, आईआईएम रायपुर में दो दिन होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
CG ACCIDENT : नशे में धुत कार चालक ने 4 युवकों को कुचला, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
CG : बिलासपुर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
CG : बिलासपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शनिचरी रपटा क्षेत्र में ढहाए गए 40 से ज्यादा अवैध शेड
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
फिट इंडिया पहल के तहत गरियाबंद पुलिस ने लगाई 10 किमी की दौड़, विजेता जवान हुए सम्मानित
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?