Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित….. लाॅक डाउन का करते रहें पालन…… धारा 144 को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित….. लाॅक डाउन का करते रहें पालन…… धारा 144 को हल्के में लेना पड़ेगा महंगा

Desk
Last updated: 2020/03/24 at 7:18 AM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में लगातार इजाफा होता जा रहा है। सोमवार को देश में तकरीबन 100 नए कोरोना संदिग्ध सामने आए। भारत में एक दिन में सामने आने वाला ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना पीड़ितों की मौत का आंकड़ा नौ हो गया। अब तक देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 492 हो गई है। इनमें से 246 मामले केवल पिछले तीन दिनों में सामने आए हैं। हालात से निपटने के लिए 30 राज्यों में लॉकडाउन किया गया है, लेकिन कई जगहों पर लोग भारी संख्या में बाजार से सामान खरीदते नजर आए।

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 500 को छूने वाला है। इस स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी आज एक बार फिर से आज देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह संबोधन रात 8 बजे होगा। इससे पहले पीएम मोदी कोरोना संकट पर बीते गुरुवार को भी देश को संबोधित कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।

- Advertisement -
Ad image
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर के माध्यम से जनता को दिया है संदेश

बता दें कि देश के 30 राज्यों को सरकारों ने लॉकडाउन किया हुआ है। पंजाब, महाराष्ट्र समेत तीन राज्यों में कर्फ्यू लागू है। पीएम मोदी ने सोमवार को लॉकडाउन को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वे नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।

बता दें कि कोरोना वायरस के अब तक देश में तकरीबन 500 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि सामने आए इन मामलों में 446 ऐसे मामले हैं जोकि अभी एक्टिव हैं। इसके अलावा 37 लोग वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। अब तक देश में नौ लोगों की मौत हुई थी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रदेश की जनता सुरक्षित रहे इसलिए….. चैबीसों घंटे काम पर निकाय अमला…… जान जोखिम में है फिर भी…… कर्तव्य निर्वहन का साथ है जज्बा
Next Article धारा 144 के दौरान प्रेस-मीडिया का काम बाधित न हो….. सभी जिला कलेक्टरों को जारी किया गया निर्देश….. आयुक्त जनसंपर्क ने जारी किया फरमान
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Crime News: राजधानी रायपुर में डिजिटल गिरफ्तारी का भय दिखाकर साइबर ठगों ने 63 वर्षीय बुजुर्ग से 14 लाख रुपये ठग लिए!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 24, 2025
Hareli Tihar 2025: छत्तीसगढ़ का पहला त्योहार ‘हरेली तिहार’ क्यों है खास? जानें परंपराएं, पूजा विधि और पारंपरिक व्यंजन
Grand News आलेख छत्तीसगढ़ धर्म रायपुर रोचक खबरें July 24, 2025
ब्रेकिंग न्यूज:राजिम क्षेत्र में दो दंतेल हाथियों की आमद, वन विभाग अलर्ट मोड पर
Grand News July 24, 2025
CG NEWS: राजिम में दहशत का पर्याय बने दो दंतेल हाथी, फिंगेश्वर के 25 गांवों में हाई अलर्ट………..
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?