Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटी महिलाएं,पहली बार कावड़ यात्रा में होंगी शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटी महिलाएं,पहली बार कावड़ यात्रा में होंगी शामिल

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/07/29 at 8:32 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

- Advertisement -

जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। 1 अगस्त सोमवार को सुबह 6 बजे शिवनाथ नदी से बाबा भोले नाथ के हजारों भक्तों एक साथ कावड़ यात्रा निकालेंगे। इसी तैयारी जोरो से चल रही है। शहर की कई महिला समूह की महिलाएं कावड़ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए कावड़ बना रही है। बांस के पतले पतले डंडे में रेशम की रंगबिरंगी डोरी से कावड़ बना रही है। कावड़ को माता की चूनरी वाले कपड़े व अन्य डिजाइन से सजाया जा रहा है। महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे ये कावड़ बेहद सुंदर और आकर्षक व मनमोहक है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

सेक्टर 10 माड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उनकी पूरी टीम की महिलाएं कावड़ बनाने में लगी हुई है। कावड़ के दोनों ओर रस्सी बांध कर मिट्टी और तांबा व पितल का कलश रख कर और उसमें पानी भर कर चलकर टेस्टिंग भी कर रही है कि कावड़ ठीक बना है या नहीं। महिलाओं ने बताया कि वे सब पहली बार कावड़ बना रही है। लेकिन उन्होंने कई बार कावड़ देखा है। इसलिए उन्हें पता है कि कावड़ कैसे बनाया जाता है। कुछ टेक्नीकल समस्या आ रही थी। जिसे दूर करने के लिए यूट्यूब और गूगल की भी मदद ली जा रही है। कावड़ के साथ ही कलश को भी बहुत ही सुंदर और मनमोहक तरीके से सजाया जा रहा है। महिलाओं में कावड़ यात्रा को लेकर बेहतर उत्साह का माहौल है। सिर्फ सेक्टर 10 ही नहीं बल्कि सेक्टर 5 की जय मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह, छावनी की मां प्राप्ति स्वयं सहायता समूह, लक्ष्य स्वयं सहायता समूह शहीद वीर नारायण सिंह, शिवशक्ति महिला समूह खुर्सीपार आदि समिति की महिलाएं अपने -अपने यहां कावड़ बनाने और उसे सजाने में जूटी है। कावड़ यात्रा की शुरूआत होने से पहले ही इसकी तैयारी में ही पूरा शहर शिवमय हो गया है। भक्तों में काफी उत्साह का माहौल और कावड़ यात्रा के दिन की बेसब्री से इंतजार है।

- Advertisement -

- Advertisement -

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GOVT JOB : टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन, जानिये आवेदन की आखिरी तिथि Govt Job : सुनहरा मौका, कर्मचारी चयन आयोग ने हेड कांस्टेबल के 1411 पदों पर निकाली भर्ती, आज ही करें आवेदन
Next Article Hero Extreme New Edition : दमदार लुक और जबरदस्त डिजाइन के साथ लांच हुआ बाइक, कीमत 1.17 लाख से शुरू

Latest News

CG BIG NEWS : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
करियर छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Miss World title:थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता 72वां मिस वर्ल्ड खिताब!
Fashion Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री के दौरे पर NSUI की आवाज़ दबाना लोकतंत्र की हत्या है, घर से उठाकर दर्जनों nsui कार्यर्कताओ को किया नजरबंद अलग अलग थानों में रखा 
Grand News छत्तीसगढ़ धमतरी May 31, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनिमेष कुजूर को दी बधाई, एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?