Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh news : 88 कर्मचारी संगठनों के प्रांताध्यक्ष की कल अहम बैठक, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बनेगी रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Chhattisgarh news : 88 कर्मचारी संगठनों के प्रांताध्यक्ष की कल अहम बैठक, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बनेगी रणनीति

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/07/30 at 12:41 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

Contents
पहली बार राजपत्रित अधिकारी भी हड़ताल में शामिल :अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे: कमल वर्मा : 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पांच दिन तक कलम बंद हड़ताल के बाद भी शासन की ओर से महंगाई भत्ता देने के संबंध में कोई पहल नहीं होने पर अब कर्मचारी संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। इसकी रणनीति बनाने के लिए रविवार को सभी 88 संगठनों के प्रांताध्यक्ष की रविवार को बैठक है। इस बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए तारीख तय की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

पांच दिन की हड़ताल में पहले ही सरकारी कामकाज ठप रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यदि कर्मचारी संगठन अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे तो लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। स्कूली बच्चों की पढ़ाई में भी नुकसान होगा, क्योंकि शिक्षक संघ का एक धड़ा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए अड़ गया है। दूसरे संगठन भी विचार कर रहे हैं।

- Advertisement -

पहली बार राजपत्रित अधिकारी भी हड़ताल में शामिल :

छत्तीसगढ़ बनने के बाद यह पहला मौका था, जब राजपत्रित अधिकारी भी हड़ताल पर रहे। इंद्रावती भवन में तो पांच दिनों के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर राजपत्रित अधिकारी तक सभी हड़ताल में शामिल हुए। इसके बाद हड़ताल के अंतिम दिन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई के संबंध में पत्र जारी करने पर अब कर्मचारियों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर शासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए कर्मचारियों का दबाव अपने संगठनों पर बढ़ रहा है।

- Advertisement -

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे: कमल वर्मा : 

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा का कहना है कि पांच दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कार्रवाई के लिए पत्र जारी करना सरकार की बौखलाहट को दिखाता है। यह विडंबना है कि राज्य के पांच लाख कर्मचारी अपने हक के लिए आंदोलित हैं और सरकार की ओर से बातचीत करने के बजाय कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है। वर्मा ने कहा कि सरकार की चेतावनी से कर्मचारी संगठन डरने वाले नहीं हैं। फेडरेशन ने पहले ही तय किया था कि पांच दिवसीय हड़ताल के बावजूद यदि सरकार महंगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ते के संबंध में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेगी तो अगस्त में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस संबंध में चर्चा के लिए रविवार को 88 संगठनों के प्रांताध्यक्ष बैठेंगे। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

TAGGED: # latest news, Breaking News, Chhattisgarh, Chhattisgarh breaking news, chhattisgarh hindi news, chhattisgarh latest hindi news, chhattisgarh latest news, CHHATTISGARH NEWS, Chhattisgarh News in Hindi, chhattisgarh news live today, chhattisgarh news today, chhattisgarh political news, chhattisgarh politics news, chhattisgarh today news, chhattisgarhi news, Madhya Pradesh News, MP NEWS, mp today news, mp weather news, RAIPUR NEWS, Today news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article विहिप बजरंगदल की ओर से प्रो कबड्डी प्रतियोगिता
Next Article मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे के नेता नवनीत चांद ने ,कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रंधाजनली,सैनिकों के वीर गाथा को किया स्मरण – किशन सरकार/डेनिश राज

Latest News

CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?