Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चाकू मारकर छात्र की हत्या : इंटरनेट मीडिया पर किए पोस्ट को लेकर विवाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

चाकू मारकर छात्र की हत्या : इंटरनेट मीडिया पर किए पोस्ट को लेकर विवाद

Desk
Last updated: 2022/07/31 at 7:58 PM
Desk
Share
2 Min Read
चाकू मारकर छात्र की हत्या : इंटरनेट मीडिया पर किए पोस्ट को लेकर विवाद
चाकू मारकर छात्र की हत्या : इंटरनेट मीडिया पर किए पोस्ट को लेकर विवाद
SHARE

बिलासपुर। शनिचरी में रहने वाले छात्र को बातचीत के लिए एसबीआर कालेज के पास बुलाकर युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घायल को आसपास के लोगों ने पास के ही एक अस्पताल में पहुंचाया। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। प्राथमिक पूछताछ में युवकों के बीच इंटरनेट मीडिया में डाले एक पोस्ट को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, हमलावर युवकों की पहचान की जा रही है। घटना रविवार शाम की है।

- Advertisement -
Ad image

कोतवाली क्षेत्र के शनिचरी बाजार में रहने वाले सतीश तिवारी छात्र थे। रविवार की शाम उन्हें जूना बिलासपुर और मिनी बस्ती में रहने वाले कुछ युवकों ने बातचीत के लिए एसबीआर कालेज के पास बुलाया। इसके बाद वे आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच युवकों ने सतीश तिवारी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। इधर, आसपास के लोगों ने चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल सतीश को उपचार के लिए पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

- Advertisement -

उपचार के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावर युवकों की पहचान की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि सतीश ने कुछ दिनों पहले इंटरनेट मीडिया में एक पोस्ट किया था। इसे लेकर उनका मिनी बस्ती और जूना बिलासपुर में रहने वाले कुछ युवकों से विवाद चल रहा था। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है। फिलहाल हमलावर युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मछली पालन को कृषि का दर्जा के साथ मछुआरों की बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्य: सीएम भूपेश बघेल
Next Article Ind vs Pak: CWG 2022 में भारत की शानदार जीत, एकतरफा मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा Ind vs Pak: CWG 2022 में भारत की शानदार जीत, एकतरफा मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा

Latest News

Chhattisgarh : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में आया बड़ा सुधार, 39 विद्यालयों को मिले विषय विशेषज्ञ शिक्षक
Chhattisgarh : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में आया बड़ा सुधार, 39 विद्यालयों को मिले विषय विशेषज्ञ शिक्षक
छत्तीसगढ़ July 1, 2025
Akhilesh Yadav's Birthday : CM योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई 
Akhilesh Yadav’s Birthday : CM योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई 
उत्तरप्रदेश July 1, 2025
Uttar Pradesh: अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं, सपा ने चलाया पौधरोपण अभियान
Grand News देश July 1, 2025
CG NEWS: देवभोग नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल! 15 लाख की खरीदी में गड़बड़ी, जेम पोर्टल पर उठे सवाल
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?