Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : जल्द हटेगी तबादले पर लगी रोक, 10% से अधिक होगा कोटा, CM को भेजी सिफारिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़सरकार

BIG BREAKING : जल्द हटेगी तबादले पर लगी रोक, 10% से अधिक होगा कोटा, CM को भेजी सिफारिश

Desk
Last updated: 2022/08/02 at 1:57 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। तबादला नीति को एक-दो दिनों में मंजूरी मिल सकती है। मंत्रियों की उप समिति ने 2 बैठकों के बाद अपनी सिफारिश सीएम भूपेश बघेल को भेज दी है। जानकारी के मुताबिक समिति ने तबादले का कोटा 10 प्रतिशत से अधिक करने की सिफारिश की है। इसकी सीमा क्या होगी इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। 20 जुलाई को समिति की पहली बैठक विधानसभा परिसर में ही हुई। सोमवार को समिति की दूसरी बैठक हुई। नई तबादला नीति में मंत्रियों को महत्व देने की बात सामने आई है। विभागीय मंत्री अखिल भारतीय सेवा को छोड़कर अधिकारियों के तबादले कर सकेंगे।

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले राज्य कैबिनेट की बैठक में तबादला नीति पर शुरुआती चर्चा हुई थी। कोरोना की वजह से 2 साल से कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगी हुई है, जिससे इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन कर दिया। इसमें वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया को भी रखा गया है। तबादले को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर रही है।

कोरोना के बाद से नहीं हुए हैं तबादले 
मंत्रियों की चर्चा में आया कि तीन साल से तबादला हुआ ही नहीं है। ऐसे में बहुत से कर्मचारियों को समायोजित करना पड़ सकता है। इसलिए यह कोटा 10 प्रतिशत से बढ़ाया जाना चाहिए। अभी तक की तबादला नीति में किसी संवर्ग के कर्मचारियों की अधिकतम सीमा उनकी संख्या के 10 प्रतिशत तक सीमित हुआ करती थी। तबादला नीति के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया गया। इस प्रारूप को उप समिति की टिप्पणी के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय भेजा गया है। सीएम अगर इसका अनुमोदन कर देते हैं तो एक-दो दिनों में यह जारी कर दिया जाएगा। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का तबादला प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद कलेक्टर कर सकेंगे। वहीं संभागीय व राज्य स्तर पर तबादले राज्य शासन द्वारा किए जाएंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CNG Price: लोगों पर महंगाई का बड़ा अटैक, यहां पेट्रोल से भी महंगी हुई सीएनजी, इतने बढ़े दाम
Next Article ITR Rule : सरकार ने ITR को लेकर जारी किया बड़ा आदेश, जानिए अब नई डेडलाइन

Latest News

RAIPUR NEWS : झूलेलाल भगवान की महाआरती सिंधी काउंसिल टीम ने की झूलेलाल देवता की पूजा अर्चना
Grand News June 26, 2025
RAIPUR NEWS : राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर
Grand News June 26, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की
Grand News June 26, 2025
Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: TI, SI, ASI से लेकर कांस्टेबल तक तबादले, देखें पूरी सूची
Grand News छत्तीसगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?