Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कानपुर मुठभेड़ : पुलिस ने गिराया आरोपी विकास दुबे का घर, थाना प्रभारी विनय तिवारी हुए सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकानून

कानपुर मुठभेड़ : पुलिस ने गिराया आरोपी विकास दुबे का घर, थाना प्रभारी विनय तिवारी हुए सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर

Poonam Shukla
Last updated: 2020/07/04 at 10:10 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

कानपूर। कानपुर मुठभेड़ के बाद एक्शन में योगी सरकार नजर आ रही है। एक तरफ गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है, वहीं दूसरी तरफ उसकी पूरी जायदाद जब्त करने की तैयारी भी जारी है। शनिवार दोपहर कानपुर प्रशासन ने विकास दुबे के बिठुर स्थित आवास को गिराने का फैसला लिया, जिसके बाद उसी की जेसीबी मशीन से पूरा घर जमींदोज कर दिया गया।

- Advertisement -

उधर दूसरी तरफ विकास दुबे की सारी प्रॉपर्टी को अटैच करने की तैयारी चल रही है। उसके सारे बैंक अकाउंट्स सीज किए जा रहे हैं। प्रशासन विकास दुबे की सारी प्रॉपर्टी की जांच कर रहा है। घटना के करीब 36 घंटे बाद भी कुख्यात अपराधी विकास पुलिस की पकड़ से बाहर है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

वहीं दूसरी तरफ हत्या के मामले में चौबेपुर थानाध्यक्ष विनय तिवारी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही थी। बिकरु गांव इसी थाना क्षेत्र में आता है। अब तिवारी को मुखबिरी के शक में सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल गुरुवार देर रात बिल्हौर सीओ के नेतृत्व में शिवराजपुर, चौबेपुर और बिठूर थाने का पुलिसबल विकास दुबे के घर पर दबिश देने गया था। पुलिस टीम के पहुंचते बदमाशों ने छतों से फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान चौबेपुर थानाध्यक्ष विनय तिवारी सबसे पीछे थे और फायरिंग होते ही वह वहां से भाग गए। इसके साथ दो दिन पहले विकास दुबे ने चौबेपुर थानाध्यक्ष से हाथापाई की थी। थानाध्यक्ष की भूमिका को लेकर आलाधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article EXCLUSIVE : कारोबारी के दफ्तर में चोरी करने वाला गिरोह हिरासत में , 24 घंटे के अंदर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी
Next Article CORONA : क्या कार की AC से भी फैल रहा है कोरोना, जानिए सच ?
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

UPI ट्रांजैक्शनों में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, मई 2025 के आंकड़े जानकर हो जाएंगे हैरान
देश June 3, 2025
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 June 2025 : इन राशि वालों को धन बढ़ोतरी के मिलेंगे अवसर, खर्चों को लेकर भी रहना होगा सावधान रहें, पढ़ें आज का राशिफल
राशिफल June 3, 2025
CG NEWS: ग्रीष्मकालीन तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत, डोम शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?