Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कॉलेज के लिए घर से निकला था छात्र, पेड़ पर लटकती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
गरियाबंदछत्तीसगढ़

CG NEWS : कॉलेज के लिए घर से निकला था छात्र, पेड़ पर लटकती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/06 at 1:29 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : कॉलेज के लिए घर से निकला था छात्र, पेड़ पर लटकती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस 
CG NEWS : कॉलेज के लिए घर से निकला था छात्र, पेड़ पर लटकती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस 
SHARE
CG NEWS : कॉलेज के लिए घर से निकला था छात्र, पेड़ पर लटकती मिली लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस 
 

 

गरियाबंद। CG NEWS जिले में शुक्रवार देर शाम एक छात्र का शव (student body) पेड़ से लटका मिला है। छात्र कॉलेज जाने के लिए बाइक पर रायपुर से अभनपुर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। चरवाहों (shepherds) ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट (Suicide note) नहीं मिला है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र (Fingeshwar police station area) का है।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम चरवाहे अपने पशुओं को लेकर जंगल से लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बाबाकूपि जंगल के पास एक युवक का शव फांसी से लटका हुआ देखा। इस पर चरवाहों ने वहां से थोड़ी दूर पर क्रिकेट खेलने आए लड़कों को इसकी जानकारी दी। बात गांव में फैली और सरपंच को पता चला तो वहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव नीचे उतरवाया और उसकी शिनाख्त करवाई।

- Advertisement -

 

देर रात पता चला कि युवक रायपुर के चंडी बेलर का रहने वाला नंद किशोर साहू (22) है। वह अभनपुर के हीरा लाल कॉलेज (Hira Lal College) में ग्रेजुएशन का छात्र था। रोज की तरह नंद किशोर (Nandakishore) शुक्रवार को भी बाइक से कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद से परिजन उसे तलाश रहे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नंद किशोर पढ़ने मे बहुत तेज़ था। हंसी-खुशी रहता था। उसका किसी से विवाद भी नहीं था।

 

फिलहाल पुलिस के सामने गुत्थी उलझी हुई है। नंद किशोर अगर अभनपुर कॉलेज जाने निकला था तो शव राजिम में कैसे मिला है। उसने खुदकुशी की है हत्या कर लटकाया गया है, इसके लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तब तक पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी तक युवक के खुदकुशी करने का कोई कारण सामने नहीं आया है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, Gariyaband News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh News : जवानों ने बरसते पानी में ध्वस्त किया कैंप, जान बचाकर भागे माओवादी
Next Article BREAKING NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की सौजन्य मुलाकात BREAKING NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की सौजन्य मुलाकात

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?