Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट 

Desk
Last updated: 2022/08/06 at 6:39 PM
Desk
Share
2 Min Read
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट 
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट 
SHARE


छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। सिस्टम बनने से प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र यानी बस्तर संभाग के 7 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे, 48 घंटे और 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट, 48 घंटे के लिए ऑरेंज और रेड और 72 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। दक्षिण क्षेत्र में बस्तर संभाग के 7 जिले आते हैं।

- Advertisement -

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक मॉनसून द्रोणिका कोटा, रायसेन, रायपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिण- पूर्व की ओर पूर्व- मध्य बंगाल की तक खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली हुई है। दूसरा ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। प्रदेश के दक्षिण क्षेत्र में गरज चमक के साथ भारी वर्षा भी होने की संभावना है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गरज चमक के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे, 48 घंटे और 72 घंटों के लिए रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिनों की इस  चेतावनी में बस्तर संभाग के सात जिले बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर व नारायणपुर शामिल हैं। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के धमतरी और गरियाबंद जिले शामिल हैं। राहत आयुक्त ने प्रदेश के लोगों को मौसमी घटनाओं से अपडेट रहने और सतर्कता बरतने को कहा गया है।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article America Accident : अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार 6 गाड़ियों से टकराई, 5 लोगों की मौत, 9 घायल
Next Article भाजयुमो ने किया विधायक कार्यालय का घेराव, निकाला पैदल मार्च

Latest News

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का बड़ा बयान 
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य May 24, 2025
उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व में मॉनिटर लिज़ार्ड के शिकारी की गिरफ्तारी, तीन फरार – थर्मल ड्रोन से इलाके की निगरानी
Grand News May 24, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल के निधन पर किया शोक व्यक्त
Grand News May 24, 2025
RAIPUR NEWS : थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत बी.एन.बी. स्कूल परिसर में सड़क सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन
Grand News May 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?