Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ARRESTING : बीजेपी का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, कारनामा सुनकर चौंक जाएंगे आप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

ARRESTING : बीजेपी का मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, कारनामा सुनकर चौंक जाएंगे आप

Vijay Sinha
Last updated: 2020/07/06 at 8:41 AM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

राजनांदगांव. चिटफंड कंपनी सर्वोदय मल्टीट्रेड कंपनी बनाकर लोगों से 50 लाख रुपए से अधिक की ठगी मामले में पुलिस ने शनिवार की रात सात लोगों पर अपराध दर्ज किया। रविवार की सुबह इनमें से चार डायरेक्टरों को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक खैरागढ़ मंडल भाजपा अध्यक्ष व नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष कमलेश कोठले भी है। देर शाम सभी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजा गया। मामले में तीन आरोपी फरार हैं।
अमलीपारा में सर्वोदय मल्टीट्रेड कंपनी का कार्यालय 2011 में खोला गया। इसमें आम लोगों को अलग-अलग स्कीम के माध्यम से आकर्षक ब्याज और रकम दोगुना करने का झांसा दिया गया। इसमें संचालक मंडल के रुप में अर्जुनी निवासी तरुण साहू, खैरागढ़ के राजकुमार साहू, अर्जुनी निवासी चम्मन साहू, दुर्ग के सत्यपाल वर्मा, बालाघाट के रंजीत सोनकर और रांची के राजेंद्र स्वान्सी और खैरागढ़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष कमलेश कोठले शामिल थे। शिकायकर्ता खिलावन चंद्राकर ने बताया कि कंपनी के संचालकों ने अलग-अलग एजेंट बना उनके माध्यम से 50 लाख रुपए से अधिक जमा कराए। 

ये भी पढ़े- यहां तो वर्दीधारी ही निकले विभीषण

- Advertisement -
Ad image

जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी पहुंचे थाने
कोठले की गिरफ्तारी के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका उपाध्यक्ष रामाधार रजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष, वीरेंद्र जैन, विकेश गुप्ता सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता थाने का घेराव करने पहुंचे। अचानक हुई गिरफ्तारी पर सवाल उठाया, लेकिन थाना प्रभारी सोनवानी ने अपनी कार्रवाई को उचित ठहराते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया। एसडीओपी जीसी पति ने बताया कि फिलहाल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डायरेक्टरों की पृष्ठभूमि को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

- Advertisement -

अब कई निवेशक आ रहे सामने, दस्तावेज जब्त
पुलिस के मुताबिक अब तक हुई शिकायत में आरोपियों पर 50 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इनके जब्त दस्तावेज और लगातार सामने आ रहे पीड़ितों सहित एजेंटों की मुताबिक धोखाधड़ी की रकम एक करोड़ रुपए से अधिक की हो सकती है। प्रकरण दर्ज होने के बाद आगे और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं।

- Advertisement -

अब तक चार गिरफ्तार तीन की तलाश जारी 
खैरागढ़ पुलिस ने शिकायत के बाद सभी सात आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर चार की गिरफ्तारी कर ली है। इसमें कमलेश कोठले, तरुण साहू, राजकुमार साहू और चम्मन साहू शामिल हैं। वहीं फरार तीन आरोपियों तलाश जारी है। सरकार के आदेश के बाद पुलिस चिटफंड कंपनियों से जुड़े सभी प्रकरणों को तेजी से सुलझाने में जुट गई है। 

TAGGED: गिरफ्तारी, भाजपा, मंडल अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : नदी पार करते तीन महिलाएं डूबी… एक की मिली लाश… रेस्क्यू का प्रयास जारी
Next Article कुछ ही देर में आएगा सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फ़िल्म “दिल बिचारा” का ट्रेलर, फैंस को है बेसब्री से इंतज़ार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Etawah narrator controversy : भगवत कथा कहने का अधिकार सबको है, धीरेंद्र शास्त्री ने नेताओं पर साधा निशाना, देखें वीडियो
Etawah narrator controversy : भगवत कथा कहने का अधिकार सबको है, धीरेंद्र शास्त्री ने नेताओं पर साधा निशाना, देखें वीडियो
NATIONAL June 28, 2025
CG Suicide News : दिल दहला देने वाली घटना, रेलवे ट्रैक पर कूदकर युवक ने दी जान
CG Suicide News : दिल दहला देने वाली घटना, रेलवे ट्रैक पर कूदकर युवक ने दी जान
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 28, 2025
CG ACCIDENT : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मौके पर ही मौत
CG ACCIDENT : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ June 28, 2025
CG NEWS : नगरी के प्रायोगिक शाला में शिक्षकों की कमी, आक्रोशित पालकों स्कूल में जड़ा ताला
CG NEWS : नगरी के प्रायोगिक शाला में शिक्षकों की कमी, आक्रोशित पालकों स्कूल में जड़ा ताला
छत्तीसगढ़ धमतरी June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?