Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : ट्रेन से गिरने से कांग्रेस नेता की मौत, पेशी में शामिल होने जा रहे थे अंबिकापुर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
अंबिकापुरछत्तीसगढ़दुर्घटना

CG NEWS : ट्रेन से गिरने से कांग्रेस नेता की मौत, पेशी में शामिल होने जा रहे थे अंबिकापुर

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/12 at 6:27 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : ट्रेन से गिरने से स्वास्थ्य मंत्री के रिश्तेदार की मौत, पेशी में शामिल होने जा रहे थे अंबिकापुर
CG NEWS : ट्रेन से गिरने से स्वास्थ्य मंत्री के रिश्तेदार की मौत, पेशी में शामिल होने जा रहे थे अंबिकापुर
SHARE

 

- Advertisement -

 CG NEWS : ट्रेन से गिरने से स्वास्थ्य मंत्री के रिश्तेदार की मौत, पेशी में शामिल होने जा रहे थे अंबिकापुर

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

डेस्क। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव (TS Singhdev) के रिश्तेदार और धौरपुर के राजा वीरभद्र सिंह उर्फ सचिन की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वे गुरुवार की रात दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस (Durg-Ambikapur Express) में रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे, तभी बिलासपुर (bilaspur) के बेलगहना के पास यह घटना हुई है। वे लुंड्रा जनपद पंचायत (Lundra Janpad Panchayat) के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के नेता थे। उन्हें कुछ माह विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हुए मामले में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। फिलहाल, पुलिस उनकी मौत की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के धौरपुर में रहने वाले राजा वीरभद्र सिंह उर्फ सचिन गुरुवार को रायपुर में थे। रात में वे रायपुर से अंबिकापुर जाने के लिए दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन में सफर कर रहे थे। वहां उनकी अदालत में पेशी होनी थी। तभी देर रात बेलगहना के पास ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर पुलिस को ट्रेन से गिरकर युवक के मौत की खबर मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब उनकी पहचान नहीं हुई थी।

 

ट्रेन में सामान था वीरभद्र नहीं थे

बताया जा रहा है कि उनके अंबिकापुर आने की खबर परिजनों को थी। शुक्रवार की सुबह उन्हें लेने के लिए लोग अंबिकापुर स्टेशन पहुंचे थे। जब वे ट्रेन से नहीं उतरे, तब उनकी तलाश की गई। उनका फोन भी नहीं लग रहा था। ट्रेन में उनका सामान मिला लेकिन, बीरभद्र सिंह नहीं मिले। इसके बाद उनकी तलाश तेज की गई। इसकी जानकारी रायपुर मे दी गई। यहां से बताया गया कि वे अंबिकापुर एक्सप्रेस से रवाना हुए थे। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

 

जंगल में पड़ी थी लाश

शुक्रवार को GRP को इस हादसे की खबर मिल गई थी लेकिन, तब तक ट्रेन से गिरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। घटना कोटा थाना क्षेत्र होने की वजह से GRP ने कोटा थाने को सूचना दी थी। इस पर पुलिस कर्मी पटरी किनारे होते हुए शव की तलाश कर रहे थे, जिस जगह पर शव मिला है, वहां बाइक भी नहीं जा सकती। इसके चलते पुलिस वहां तक दोपहर में पहुंची। शव का फोटो लेकर वायरल करने के बाद उनकी पहचान बीरभद्र के रूप में हुई।

 

पेशी में शामिल होने जा रहे थे बीरभद्र सिंह

लुण्ड्रा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बीरभद्र सिंह उर्फ सचिन सिंह और उसके तीन साथियों पर विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमला करने का आरोप है। अंबिकापुर के कोतवाली थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज है, जिस पर पुलिस ने उन्हें पहले गिरफ्तार भी किया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अंबिकापुर में इसी केस में उनकी पेशी थी, जिसमें शामिल होने के लिए बीरभद्र सिंह अंबिकापुर जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

 

जांच के बाद होगा कारणों का खुलासा 

इधर, कोटा SDOP आशीष अरोरा का कहना है कि बीरभद्र की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। इसकी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनके मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हुई है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur news : मुख्यमंत्री ने ‘हमर तिरंगा अभियान‘ पर आधारित फिल्म का किया लोकार्पण
Next Article Box Office: ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ की हालत देख सदमे में इंडस्ट्री, 20 करोड़ भी नहीं जुटा सकीं दोनों फिल्में

Latest News

CG News : पानी में डूबने से शावक हाथी की मौत
छत्तीसगढ़ May 26, 2025
CG News झीरम घाटी नक्सली हमले के शहीद नेताओं को जिला कांग्रेस कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ May 26, 2025
Raigarh Accident Breaking : तेज रफ्तार बाइक और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 26, 2025
Adah Sharma CG Song : बॉलीवुड एक्ट्रेस अदाह शर्मा का छत्तीसगढ़ी गाना हो रहा वायरल, फैंस हुए दीवाने
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ मनोरंजन May 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?