Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING : भाजपा ने सरकार से मांगा ब्लूप्रिंट… कांग्रेस ने भाजपा के 15 साल का दिखाया ब्लैक प्रिंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsराजनीति

BREAKING : भाजपा ने सरकार से मांगा ब्लूप्रिंट… कांग्रेस ने भाजपा के 15 साल का दिखाया ब्लैक प्रिंट

Desk
Last updated: 2020/07/07 at 8:07 AM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह और प्रदेश भाजपा ने भूपेश सरकार से बीते 18 महीनों का ब्लूप्रिंट दिखाने और प्रदेश की जनता के सामने सरकार की सच्चाई रखने की बात कहते हुए तंज कसा था। आज उसके जवाब में कांग्रेस ने भाजपा के बीते 15 सालों के कार्यकाल का ब्लैक प्रिंट सामने रखते हुए जोरदार पलटवार किया।

सरकार के प्रवक्ताद्वय मंत्रीगण रविन्द्र चौबे और मोहम्मद अकबर ने प्रदेश भाजपा की जमकर खिंचाई की। मंत्री चौबे ने कहा कि बीते 15 साल छग के लिए किसी काला इतिहास से कम नहीं है। प्रदेश में झीरमघाटी, ताड़मेटला, पोराबाई प्रकरण, मुन्नीबाई प्रकरण, नसबंदी कांड, नान घोटाला, पीडीएस घोटाला सहित अनेक ऐसे मामले हैं, जो बीते 15 सालों में हुए हैं।

- Advertisement -
Ad image

सरकार के प्रवक्ता चौबे ने कहा कि प्रदेश की जनता को प्रत्येक बातें बेहतर तरीके से याद है। यह भी याद है कि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की पत्नी की जगह कोई और बैठकर परीक्षा दिला रहा था। जनता इस बात को भी नहीं भूली है कि प्रदेश में नसबंदी के दौरान 19 महिलाओं की कैसे मौत हो गई थी, लेकिन तात्कालीन स्वास्थ्य मंत्री को मजाक सूझ रहा था। गरीबों का राशन कैसे सरकार के नुमाइंदे डकारते रहे, यह सब प्रदेश की जनता के सामने है।

- Advertisement -

प्रेसवार्ता में मंत्री अकबर ने 180 महीने बनाम 18 महीने पर बोलते हुए कहा कि सत्ता के मद में चूर भाजपा अपने किए वायदों को याद नहीं रख सकी, वह कांग्रेस सरकार को वायदे याद दिलाने का काम कर रही है, जबकि भूपेश सरकार अपने किए हर वायदे को समय के साथ पूरा करती आ रही है। सरकार के प्रवक्ता अकबर ने कहा कि भाजपा सरकार के 15 सालों का काला चिट्ठा सरकार के पास मौजूद है।

- Advertisement -
TAGGED: BHUPES BAGHEL, black print, blue print, dr. raman singh, ghotala, kala chittha, MD AKBAR, RAVINDRA CHAUBEY
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या…मामला दर्ज…पढ़िए पूरी खबर
Next Article बीआरओ का रक्षा मंत्री को आश्वासन, हर हाल में पूरा होगा LAC पर सड़क निर्माण कार्य
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?