Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़ में मिला दुनिया का सबसे निडर जानवर… इंसानों की तरह सोचने की क्षमता रखता है ये दुर्लभ प्रजाति का जीव, जानिए इसकी खासियत !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मिला दुनिया का सबसे निडर जानवर… इंसानों की तरह सोचने की क्षमता रखता है ये दुर्लभ प्रजाति का जीव, जानिए इसकी खासियत !

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/08/18 at 12:42 PM
Mahak Qureshi
Share
4 Min Read
SHARE

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के एक दुर्लभ प्रजाति का जीव मिला है। दुधावा वन परिक्षेत्र के जंगलों में अनोखे जानवर को देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने दुर्लभ जीव को अपने संरक्षण में लिया है।

Contents
क्षेत्र में पहली बार दिखा ‘हनी बेजर’दुनिया का सबसे निडर जीवये है खासियत
- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, कोटलभट्ठी गांव के ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक दुर्लभ जानवर को देख वन विभाग को मामले की सूचना दी। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो वह भी हैरत में पड़ गई।

- Advertisement -

दरअसल, ग्रामीणों ने जिस जीव को पकड़कर वन अमले को सौंपा, वह कोई आम जानवर नहीं बल्कि दुनिया का सबसे निर्भीक जानवर माना जाने वाला हनी बेजर था। बता दें कि हनी बेजर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘मोस्ट फियरलेस क्रीचर‘ के नाम से दर्ज है।

- Advertisement -

यह जीव बेहद खूंखार, निडर, बुद्धिमान और चालाक माना जाता है। यह संसार के संरक्षित जीवों में से एक है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने इसे अपने कब्जे में लिया और उसकी देखभाल की जा रही है।

क्षेत्र में पहली बार दिखा ‘हनी बेजर’

बताया जा रहा है कि बिज्जू की प्रजाति के इस जीव की संख्या बीते डेढ़ दशक में तेजी से कम होने से इसे विलुप्त वन्यजीवों की श्रेणी में रखा गया है। कांकेर क्षेत्र में दुर्लभ जीव हनी बेजर पहली बार दिखाई दिया है।

वन विभाग के अफसरों के मुताबिक, हनी बेजर मस्टेलिडाए कुल और मेलिवोरा प्रजाति का है। इनका जीव का शिकार खाल, फर, कॉस्मेटिक की वजह से किया जाता है। .

बता दें कि कांकेर के जिस कोटलभट्टी के जंगल में यह दुर्लभ वन्य प्राणी मिला है, वह इलाका कांकेर, कोंडागांव और धमतरी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसी जंगल के पास में ही सीतानदी अभ्यारण्य होने से उस क्षेत्र से ही इस जानवर के आने की संभावना जताई जा रही है।

बहरहाल, छत्तीसगढ़ में हनी बेजर की मौजूदगी किसी हैरत से कम नहीं है। फिलहाल वन विभाग की टीम ने इसे अपने संरक्षण में रखा है। वहीं कांकेर के जंगलों में हनी बेजर के मूवमेंट पर निगाह रखी जा रही है।

दुनिया का सबसे निडर जीव

हनी बेजर को संसार का सबसे निडर और खूंखार जानवर माना जाता है। आकार में छोटा होने के बावजूद भी यह मांसाहारी जानवर अपने आक्रामक और क्रूर रक्षात्मक क्षमता वाली प्रकृति के लिए प्रसिद्ध है।

 

इसी खासियत की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। यह जानवर शेर और हाईना जैसे कई बड़े शिकारी जानवरों से भी लड़ने की क्षमता रखता है।

ये है खासियत

हनी बेजर बेहद खूंखार, निडर होने के साथ ही बुद्धिमान और चालाक भी होता है। ये बिल्कुल इंसानों की तरह सोचने की क्षमता रखता है।

इसे किसी कमरे में बंद कर देने पर भी यह दरवाजे की कुंडी खोलकर, पत्थर या डंडे के सहारे दीवार पर चढ़कर भाग जाता है। ये जमीन खोदकर सुरंग बनाकर भी निकल भागता है।

वैसे तो जंगल के राजा शेर को दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है, लेकिन हनी बेजर एक ऐसा जीव है जिससे लड़ने में शेर की भी हालत खराब हो जाती है।

इसके बहुत बड़े नाखून और दांत होते हैं इसीलिए किसी भी जानवर को उससे लड़ने की हिम्मत नहीं होती है। यहां तक कि शेर भी इस जानवर से लड़ने के लिए खौफ खाते हैं।

कांकेर में मिला दुनिया का सबसे निडर जानवर… इंसानों की तरह सोचने की क्षमता रखता है ये जीव pic.twitter.com/8NDEWIJcNt

— Khabar Bastar (@khabarbastar) August 17, 2022

TAGGED: छत्तीसगढ़ में मिला दुनिया का सबसे निडर जानवर… इंसानों की तरह सोचने की क्षमता रखता है ये दुर्लभ प्रजाति का जीव, जानिए इसकी खासियत !
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Disha Patani Bold Look : दिशा पटानी ने फिर लगाया बोल्डनेस का तड़का, ब्रांडेड ब्रा में दिखाईं हॉट और सेक्सी अदाएं दिशा पाटनी ने बेड पर लेटकर दिखाया हुस्न का जलवा, कातिलाना अंदाज ने बढ़ाई फैंस की धड़कने 
Next Article Chhattisgarh News : विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में होनहार बच्चों का हुआ सम्मान
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Accident News: गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर दादा और पोते की मौके पर मौत
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS: पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन जांजगीर के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 1, 2025
CG NEWS: सारागांव के नायब तहसीलदार राजेंद्र चंद्राकर हुए सेवानिवृत्त
Grand News छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?