कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अब छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में प्रवेश आसान नहीं होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है कि अब प्रवेश के लिए सचिव की इजाजत लेनी होगी। यह अस्थायी व्यवस्था मंत्रालय में अनावश्यक भीड़ को कम करने के लिए जारी की गई है। सभी इस नियम के दायरे में हैं। मीडियाकर्मी भी अब सीधे मंत्रालय में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
मध्यप्रदेश में जारी हो चुका है आदेश
मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में मंत्रालय में प्रवेश को प्रतिबंधित करने वाला एक आदेश जारी किया था। अब छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रवेश की व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। अब तक, मंत्रालय में, मंत्री या सचिव, उप सचिव के कर्मचारी, अंडर सेक्रेटरी की सिफारिश पर गेट पर पास किए जाते थे।