Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तूलिका कर्मा ने युवाओं के साथ मिली कलेक्टर व एसपी से
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़दंतेवाड़ा

तूलिका कर्मा ने युवाओं के साथ मिली कलेक्टर व एसपी से

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/08/23 at 11:46 AM
Mahak Qureshi
Share
2 Min Read
SHARE

दंतेवाड़ा। स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से जिले बस्तर फाईटर की भर्ती की गई। भर्ती प्रक्रिया पूण हो चुकी है।

भर्ती प्रक्रिया से असंतुष्ट युवा आज अपनी शिकायत दर्ज कराने जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा के पास पहुँचे। युवाओं ने जिपं अध्यक्ष को बताया

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

कि बस्तर फाईटर भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता नहीं दी गई है। कम अंक प्राप्त करने वाले युवाओं को इंटरव्यू में बुलाया गया

- Advertisement -

जबकि ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले युवाओं को वेटिंग लिस्ट में रख दिया गया। युवाओं की शिकायत सुन जिपं अध्यक्ष सभी युवाओं को लेकर जिला कार्यालय पहुँची,

जहां कलेक्टर विनीत नंदनवार व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से मुलाकात की। तुलिका ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विधायक देवती महेंद्र कर्मा की पहल का ही नतीजा है जो हमारे जिले में इतनी बड़ी संख्या में भर्ती प्रक्रिया निकली गई।

मुख्यमंत्री की मंशा थी कि बस्तर फाईटर में अंदरूनी इलाकों के युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। तुलिका ने कहा की युवाओं का मानना है

कि भर्ती में कुछ युवाओं को ही अंदरूनी इलाके से लिया गया है बाकी सभी चयनित प्रतिभागी आसपास के इलाकों से। बस्तर फाईटर भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। तुलिका ने आगे कहा कि अगर भर्ती प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी हुई है

तो उसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। युवाओं के साथ छल होने नहीं दिया जाएगा। ये भर्ती प्रक्रिया हमारे जिले के बच्चों के लिए ही निकली गई है, जिस पर हक सिर्फ हमारे जिले के बच्चों का है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता छबिन्द्र कर्मा, सलीम रजा उस्मानी, मुकेश कर्मा, मीरा भास्कर समेत अन्य युवा मौजूद थे।

TAGGED: तूलिका कर्मा ने युवाओं के साथ मिली कलेक्टर व एसपी से
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh News : दुर्ग जिले में मिला भारत का सबसे जहरीला सांप, पुलिस हेल्पलाइन में फोन कर मांगी मदद, स्नेक कैचर ने रसेल वाइपर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Next Article सड़क हादसे में हेड मास्टर की मौत… तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत

Latest News

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति व उद्योगपति संजय कपूर का निधन
Grand News June 13, 2025
Breaking News: छत्तीसगढ़ तक पहुंची झारखंड शराब घोटाले की आंच — उद्योगपति सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: कोरबावासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
CG NEWS: पत्रकारों से हुई बदसलूकी के बाद सब्रा सिंह तोमर गिरफ्तार — पुलिस का तोमर परिवार पर दूसरा धक्का
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?