Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  BREAKING NEWS : रांची के लिए रवाना हुए झारखंड के पांच मंत्री, कैबिनेट की बैठक में होंगे शामिल, CM हेमंत आ सकते है रायपुर !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

 BREAKING NEWS : रांची के लिए रवाना हुए झारखंड के पांच मंत्री, कैबिनेट की बैठक में होंगे शामिल, CM हेमंत आ सकते है रायपुर !

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/08/31 at 8:03 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

डेस्क। BREAKING NEWS झारखंड के पांच मंत्री रायपुर से रांची के लिए रवाना हो रहे हैं। उन लोगों को रात तक रांची पहुंचना है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें शामिल होने के लिए मंत्री रांची जा रहे हैं। बैठक के बाद ये लोग वापस रायपुर लौट आएंगे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

झारखंड के मौजूदा राजनीतिक संकट में विधायकों को हॉर्स ट्रेडिंग से बचाने के लिए महागठबंधन ने 32 विधायकों को रायपुर भेजा है। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्‌डे से एक विशेष विमान से विधायकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित 41 लोग रायपुर लाए गए। यहां कांग्रेस नेताओं ने उन्हें रिसॉर्ट में ठहराया है। रिसॉर्ट के भीतर और बाहर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। किसी को भी झारखंड के विधायकों से मुलाकात की इजाजत नहीं है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस बीच खबर मिली कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों को रांची बुलाया है। शाम को रिसॉर्ट से कार के जरिए मंत्रियों को रायपुर हवाई अड्‌डे ले जाया गया। इनमें डॉ. रामेश्वर उरांव, आलमगिर आलम, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख और सत्यानंद भोक्ता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अगर संकट एक-दो दिन में खत्म नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक दिन के लिए रायपुर आ सकते हैं। वे यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात भी करेंगे।

 

कांग्रेस के एक और विधायक रिसॉर्ट पहुंचे

बताया जा रहा है कि मंगलवार को कांग्रेस के 18 में से 12 विधायक ही रायपुर पहुंचे थे। एक और विधायक दोपहर में रायपुर पहुंचे हैं। कांग्रेस नेता उन्हें लेकर रिसॉर्ट रवाना हुए हैं। इनको मिलाकर कांग्रेस विधायकों की संख्या 13 हो जाएगी। कांग्रेस के तीन विधायक बंगाल में भारी कैश के साथ पकड़े गए थे। उन्हें तीन महीने तक कोलकाता छोड़कर नहीं जाने की शर्त पर जमानत मिली है। वहीं एक विधायक हाल ही में मां बनी है, इसलिए वे नहीं आ पाईं।

TAGGED: Breaking News, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news, Raipur Crime News In Hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Sonia Gandhi Mother: सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
Next Article Pregnant Tourist Death : भारतीय गर्भवती महिला की मौत, इस देश के स्वास्थ्य मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

Latest News

CG News : धरसींवा में ‘संजीवनी’ वेंटिलेटर पर: 5 महीने से 108 ठप, 102 में डॉक्टर नहीं – जनता बेहाल
छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
Raipur : अभनपुर के भव्य राम लीला कार्यक्रम में शामिल होंगे विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
छत्तीसगढ़ May 25, 2025
CG News : ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत : रजिस्ट्री के साथ-साथ अब नामांतरण भी होगा आसान, दस नई क्रांतियों पर कार्यशाला आयोजित
छत्तीसगढ़ May 25, 2025
Video : रायपुर में हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह ने डंपर चालक को JCB से लटकाकर बेरहमी से पीटा, डीजल चोरी का था शक, वीडियो हो रहा वायरल
NATIONAL VIRAL VIDEO May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?