Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 15 छात्राओं को फूड पॉइजनिंग, मचा हड़कंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 15 छात्राओं को फूड पॉइजनिंग, मचा हड़कंप

Mahak Qureshi
Last updated: 2022/09/01 at 1:54 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

OFFICE DESK :- गाजियाबाद में मुरादनगर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 15 छात्राओं को फूड पॉइजनिंग की शिकार हो गई।

बच्चों को गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अध्यापिका ने बताया, बच्चों ने उड़द की दाल, आलू-टमाटर की सब्जी खाई थी तो हो सकता है उनको गैस बन गई हो।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवतोष शंखधर ने बताया कि बच्चों को पेट में दर्द, उल्टी की शिकायत थी इसलिए इनको यहां लाया गया है। हम और भी स्कूलों के बच्चों को दिखवा रहे हैं कि कहीं उनको तो परेशानी नहीं है। जितने भी बच्चे आए हैं उनकी स्थिति नियंत्रण में हैं। मुरादनगर के और बच्चों को यहां बुलाया गया है।

- Advertisement -

रात में ही DM राकेश कुमार सिंह, CMO भवतोष शंखधर, BSA विनोद मिश्र समेत तमाम अफसरों ने अस्पताल और फिर स्कूल का दौरा किया। स्कूल में तीन डॉक्टरों की टीम लगाकर सभी छात्राओं की जांच शुरू कर दी गई है। इधर, DM ने भोजन क्वालिटी की जांच का आदेश दिया है। जो भोजन छात्राओं को परोसा गया था, उसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 80 छात्राएं अध्ययनरत हैं। यहां पर कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है। कुछ छात्राओं ने बताया कि दोपहर लंच में उड़द की दाल बनाई गई थी।

यही दाल उन्हें डिनर में भी दी गई। ऐसे में माना जा रहा है कि दाल खराब हो गई, जिस वजह से छात्राओं की तबियत बिगड़ी है। स्कूल स्टाफ की सूचना पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया।

रात करीब सवा नौ बजे छात्राओं को गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। बच्चियों की संख्या ज्यादा होने से बेड कम पड़ गए। एक बेड पर दो-दो को लिटाना पड़ा। करीब 15 से ज्यादा एंबुलेंस से छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुरादनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर प्रदीप यादव ने कहा, ‘कस्तूरबा विद्यालय में कुछ छात्राओं के बीमार होने की सूचना आई। तत्काल डॉक्टरों की टीम वहां पर भेजी गई।

29 छात्राओं को एंबुलेंस से सीएचसी मुरादनगर पर लाया गया। इसमें से 17 छात्राओं को गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया है, जबकि 12 छात्राएं सीएचसी पर भर्ती हैं। सभी की हालत फिलहाल ठीक जैसी है।’

मोदीनगर की SDM शुभांगी शुक्ला ने बताया, शाम के वक्त छात्राओं ने डिनर किया था। खाना खाते ही इन्हें दिक्कत शुरू हो गई। छात्राओं को जो खाना परोसा गया, उसकी खाद्य विभाग द्वारा जांच कराई जा रही है। भोजन गुणवत्ता खराब मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 15 छात्राओं को फूड पॉइजनिंग, मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए सब इंस्पेक्टर, पकड़ाने के बाद बोली- जा रही थी तीज की पूजा करने, लेकिन…
Next Article CG IFS POSTING : कई आईएफएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिली नवीन पदस्थापना, देखें पूरी लिस्ट BIG BREAKING : एक बार फिर छत्तीसगढ़ बना देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य

Latest News

CG NEWS : अतिक्रमण तोड़ने पहुंची नगर निगम से दुकानदारों की झड़प, विरोध के बाद बिना कार्रवाई के लौटना पड़ा
छत्तीसगढ़ राजनादगांव July 5, 2025
CG : जर्जर हो गया क्लास रूम, प्राथमिक शाला पांवद्वार के बच्चे रंगमंच पर बैठकर पढ़ने को मजबूर
CG : जर्जर हो गया क्लास रूम, प्राथमिक शाला पांवद्वार के बच्चे रंगमंच पर बैठकर पढ़ने को मजबूर
छत्तीसगढ़ धमतरी July 5, 2025
Toll Tax News : नेशनल हाईवे पर सफर हुआ सस्ता! अब लगेगा आधा टोल टैक्स, सरकार ने 50% टोल कटौती का किया ऐलान 
देश July 5, 2025
CG BREAKING : शराब के नशे में छात्राओं के साथ डांस करने वाला प्रधान पाठक निलंबित
CG BREAKING : शराब के नशे में छात्राओं के साथ डांस करने वाला प्रधान पाठक निलंबित
छत्तीसगढ़ July 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?