Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को 2 सितंबर से मिलेगी नई पहचान, राज्य के 29वें जिले के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

BIG BREAKING : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को 2 सितंबर से मिलेगी नई पहचान, राज्य के 29वें जिले के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/01 at 3:42 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
BIG BREAKING : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को 2 सितंबर से मिलेगी नई पहचान, राज्य के 29वें जिले के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ
BIG BREAKING : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को 2 सितंबर से मिलेगी नई पहचान, राज्य के 29वें जिले के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ
SHARE

 

BIG BREAKING : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को 2 सितंबर से मिलेगी नई पहचान, राज्य के 29वें जिले के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे शुभारंभ

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

रायपुर। BIG BREAKING मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी जिला राजनांदगांव जिले से अलग होकर एक नये प्रशासनिक इकाई के रूप में पहचान बनाने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस क्षेत्र को जिला बनाने की ऐतिहासिक घोषणा के बाद मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक हर्ष व्याप्त है। यह क्षेत्र लंबे समय तक नक्सल गतिविधियों से प्रभावित रहा है। नया जिला बन जाने से शासन-प्रशासन इन क्षेत्रों में और निकट तक पहुंचेगा और विकास कार्यों की गति बढ़ेगी। शासन के प्रयासों से इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्यान्न, रोड कनेक्टिविटी के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। नया जिला बन जाने से इन क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी। यह क्षेत्र प्राकृतिक वन संपदा से परिपूर्ण है। यहां के सघन वनों में लघुवनोपज प्रचुर मात्रा में है। मोहला-मानपुर क्षेत्र जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला एक नये नक्शे के साथ 2 सितंबर को आकार ले लेगा।

- Advertisement -

 

नवीन जिले की भौगोलिक सीमाएं उत्तर में जिला राजनांदगांव के तहसील छुरिया, दक्षिण में तहसील दुर्गकोंदल, पखांजुर जिला कांकेर, पूर्व में तहसील डौंडी, डौंडी लोहारा जिला बालोद एवं पश्चित में महाराष्ट्र की सीमा से लगी हुई है। नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी दुर्ग संभाग के अंतर्गत होगा। नवीन गठित इस जिले में तहसीलों की संख्या 3 है जिसमें अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर है। विकासखण्ड एवं जनपद पंचायत – अम्बागढ़ चौकी, मोहला एवं मानपुर है।

 

नवीन जिले में कुल ग्रामों की संख्या 499 है। भौगोलिक क्षेत्रफल 2 लाख 14 हजार 667 हेक्टयर है। यहां कि कुल जनसंख्या 2 लाख 83 हजार 947 है जिसमें अनुसुचित जनजाति की कुल जनसंख्या 1 लाख 79 हजार 662 जो जिले कि कुल जनसंख्या का 63.27 प्रतिशत है। जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या 13 है, कुल पटवारी हल्का नम्बर 89 है, ग्राम पंचायत की संख्या 185 है। जिला मोहला-मानुपर-चौकी में थानों की कुल संख्या 9 है। विधानसभा क्षेत्र 2 तथा कुल मतदान केन्द्र संख्या 497 है।

 

नवीन जिले मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी में अम्बागढ़ चौकी में ग्रामों की संख्या-158, मोहला में ग्रामों की संख्या 171 एवं मानपुर में ग्रामों की संख्या 170 है। इस नवीन जिले में भौगोलिक क्षेत्रफल अम्बागढ़ चौकी में 54 हजार 747 हेक्टेयर, मोहला में 70 हजार 301 हेक्टेयर एवं मानपुर में 89 हजार 619 हेक्टेयर है। अम्बागढ़ चौकी की जनसंख्या 1 लाख 08 हजार 334, मोहला की जनसंख्या 86 हजार 994 एवं मानपुर की जनसंख्या 88 हजार 619 है। जहां अनुसूचित जनजाति की संख्या अम्बागढ़ चौकी में 52 हजार 786, मोहला में 60 हजार 950 एवं मानपुर में 65 हजार 926 है। अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत अम्बागढ़ चौकी में 48.73, मोहला में 70.06 एवं मानपुर में 74.39 है।

 

नवीन जिले में राजस्व निरीक्षक मंडल की संख्या अम्बागढ़ चौकी में 5, मोहला में 4 एवं मानपुर में 4 है। नवीन जिले में पटवारी हल्का नम्बर अम्बागढ़ चौकी में 33, मोहला में 28 एवं मानपुर में 28 है। अंबागढ़ चौकी में 69 ग्राम पंचायत, मोहला में 59 ग्राम पंचायत तथा मानपुर में 59 ग्राम पंचायत रहेंगे। राजनांदगांव जिले से अम्बागढ़ चौकी की दूरी 50 किलो मीटर, मोहला की दूरी 75 किलो मीटर, मानपुर की दूरी 100 किलो मीटर है। गठित नवीन जिले में अम्बागढ़ चौकी के अंतर्गत दो थाने अम्बागढ़ चौकी थाना एवं चिल्हाटी थाना है। मोहला के अंतर्गत मोहला थाना एवं मानपुर के अंतर्गत कुल 6 थाने खडग़ांव थाना, मानपुर थाना, कोहका थाना, सीतागांव थाना, मदनवाड़ा थाना एवं औंधी थाना है।

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने एवं आम जनता को सहूलियत पहुंचाने के उद्देश्य से नए जिलों के गठन की घोषणा की थी और 2 सितंबर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के रूप में प्रदेश के 29वें जिले के शुभारंभ के साथ ही गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की संकल्पना को और बल मिलने जा रहा है|

TAGGED: # latest news, BIG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG NEWS : सेप्टिक टैंक में सटरिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस की चपेट में आने से 6 बेहोश, एक कि मौत CG NEWS : प्यार में नाकाम युवक ने की आत्महत्या, जहर खाकार दे दी जान 
Next Article BIG NEWS : प्राइवेट टीचर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मिलेगी Gratuity

Latest News

CG NEWS : धाराशिव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष से छावनी में तब्दील हुआ गांव, इस्तेमाल किये गए तलवार और धारदार हथियार 
CG NEWS : धाराशिव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष से छावनी में तब्दील हुआ गांव, इस्तेमाल किये गए तलवार और धारदार हथियार 
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 22, 2025
CG News : निरीक्षण करने गए डिप्टी रेंजर समेत चार वनकर्मी को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटा, सभी घायल 
CG News : निरीक्षण करने गए डिप्टी रेंजर समेत चार वनकर्मियों को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटा, सभी घायल 
छत्तीसगढ़ बालोद June 22, 2025
Amit Shah’s visit to CG : नवा रायपुर में बनेगा एनएफएसयू और एनएफएसएल भवन, अमित शाह ने किया भूमिपूजन 
Amit Shah’s visit to CG : नवा रायपुर में बनेगा एनएफएसयू और एनएफएसएल भवन, अमित शाह ने किया भूमिपूजन 
छत्तीसगढ़ June 22, 2025
CG BREAKING : दो अलग-अलग कुओं से मिली महिला और बच्चे की लाश, हत्या कर फेंकने की आशंका 
Breaking News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?