Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Jharkhand Political Crisis : रायपुर में ठहरे विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर क्या कहा ? जानिए इस खबर से
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़झारखंड

Jharkhand Political Crisis : रायपुर में ठहरे विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर क्या कहा ? जानिए इस खबर से

Desk
Last updated: 2022/09/01 at 11:37 PM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। Jharkhand Political Crisis रायपुर के मेफेयर रिसोर्ट में स्र्के झारखंड के विधायकों ने गुरूवार देर शाम पत्रकारवार्ता करके बताया कि हेमंत सोरेन सरकार स्थिर है। मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है। भारी सुरक्षा के बीच सत्ताधारी दल के विधायक स्टीफन मरांडी, दीपिका पांडे, सुदिव्य सोनू, भूषण बाड़ा, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में झारखंड सरकार के जनता के हित में लिए फैसलों की जानकारी दी।

- Advertisement -
Ad image

मीडिया ने जब यह सवाल किया कि क्या विधायक बिकते हैं, लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधि क्या पैसे से बिक जाते हैं। इस पर स्टीफन मंराडी ने कहा कि महाराष्ट्र में क्या हुआ, पता है कि नहीं। दीपिका पांडेय ने कहा कि आपके घर में चोरी का डर होगा तो अपने घर का ताला मजबूत करेंगे कि नहीं। हम लोग बहुमत की सरकार को बचाना चाहते है और यह हमारा अधिकार है कि हम लोकतंत्र की रक्षा करें। झारखंड में हम 50 से ज्यादा विधायक हैं, लेकिन हमें अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है, जो शर्मनाक है। विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि खरीदने वालों की आंख में आंख डालकर सवाल पूछने की ताकत है। वो जो थैलियों में पैसे लेकर घूम रहे हैं, क्या उनसे पूछने की ताकत है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ आने के सवाल पर दीपिका ने कहा कि हम अपनी प्राइवेसी के लिए यहां आए हैं। हम अपने दम पर रहने वाले लोग हैं। आपको सोचना चाहिए कि आखिर क्या मजबूरी है कि विधायकों को यहां आना पड़ रहा है। यह सवाल तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से पूछतना चाहिए। हम गंभीर विधायक हैं। आज हमें तोड़ने का प्रयास हो रहा है। हम अपनी एकजुटता को दिखाने के लिए यहां आए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि झारखंड के विधायक यहां पिकनिक मना रहे हैं।

- Advertisement -

इस पर दीपिका ने कहा कि भाजपा के लोगों को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है। महाराष्ट्र में भी जो हुआ, उस पर भाजपा से सवाल पूछना चाहिए। हम यहां हैं, लेकिन प्रदेश में जनहित के काम हो रहे हैं। आज कैबिनेट में जो फैसले लिए गए, उससे झारखंड की जनता खुशी मना रही है। हम उनकी खुशी में शामिल नहीं हो पा रहे है। आज हम आपके सामने यह बताने आए हैं कि हम सब एक है, हम सब एकता दिखाने के लिए आए है।

मुख्यमंत्री ने नहीं दिया है इस्तीफा

विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि मीडिया में यह प्रचारित किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है। झारखंड में अभी भी हमारी सरकार है और मुख्यमंत्री रोज फैसले ले रहे हैं। हम सरकार में रहकर केंद्र सरकार की सभी स्कीमों पर काम कर रहे हैं, इसके बाद भी केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। सवाल यह है कि देश में परिस्थियां क्या बनाई जाती है, ईडी आइटी का डर दिखाया जाता है। हम डरने वाले नहीं हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIDEO : बीच सड़क में हिस्ट्रीशीटर की बैट और बेसबॉल से बेदम पिटाई, वीडियो वायरल
Next Article Astrology Horoscope Today 02 September 2022: इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Latest News

CG NEWS: युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं?" वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
क्या आप पहचान सकते हैं इस वीडियो में कितनी लड़कियां डांस कर रही हैं? वायरल चैलेंज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज
Grand News Video June 7, 2025
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
CG NEWS : मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, आबकारी विभाग में 200 आरक्षकों और 90 उप निरीक्षकों की भर्ती होगी, नए अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी को लेकर कही यह बात 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
CG : मुंगेली में फर्जी प्रमाण पत्र गिरोह का भंडाफोड़, उत्तर प्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ मुंगेली June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?