Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : पति से छुटकारा पाना चाहती थी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : पति से छुटकारा पाना चाहती थी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2022/09/03 at 1:44 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG CRIME NEWS : पति से छुटकारा पाना चाहती थी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार 
CG CRIME NEWS : पति से छुटकारा पाना चाहती थी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार 
SHARE
CG CRIME NEWS : पति से छुटकारा पाना चाहती थी पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या, दोनों गिरफ्तार 
 

 

कोरिया। CG CRIME NEWS जिले में एक पत्नी ने अपने ही पति की जान ले ली। पूरा मामला अवैध प्रेम संबंधों (illicit love affairs) का है। शुक्रवार को आरोपी पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने कत्ल को खुदकुशी का रूप देने की बहुत कोशिश की, लेकिन आखिरकार पकड़े ही गए। पूरी घटना बडवार थाना (Badwar police station) इलाके के सोनहत की है।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

डीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि 12 जुलाई को सोनहत में भुनेश्वर प्रसाद राजवाड़े (36 साल) की लाश फांसी से लटकती हुई मिली थी। दोपहर करीब 2 बजे घटना हुई थी। परिवार वालों ने इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उस वक्त सभी इसे आत्महत्या मानकर चल रहे थे। सोनहत पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

- Advertisement -

 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

परिवार भी इस घटना को आत्महत्या मानकर ही चल रहा था, लेकिन इसमें तब नया मोड़ आ गया, जब पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में गला घोंटकर मारने और इसके बाद फांसी पर टांगने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के निर्देश पर जांच के लिए टीम बनाई गई।

 

पत्नी ही निकली मुख्य आरोपी

सबसे पहला शक पुलिस का मृतक भुनेश्वर की पत्नी प्रेमवती पर गया। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल को खंगाला गया, जिसमें सबसे ज्यादा बात अरुण कुमार राजवाड़े उर्फ पप्पू नाम के शख्स से की गई थी। पुलिस दोनों की कुंडली खंगालने में जुट गई। दोनों के बीच लंबी-लंबी बातचीत हुई थी, जिससे पुलिस का शक इन पर गहरा गया। पुलिस को अरुण के मोबाइल का लोकेशन रायपुर दिखा। तुरंत पुलिस ने उसे वहां से हिरासत में लिया और कोरिया ले आई।

 

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी

प्रेमवती को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद दोनों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। प्रेमवती और अरुण ने बताया कि पिछले काफी समय से दोनों का प्रेम संबंध है। आरोपी पत्नी ने कहा कि वो अपनी पति की गलत आदतों से परेशान थी और किसी भी तरह उससे छुटकारा पाना चाहती थी। इसलिए अपने प्रेमी अरुण के साथ मिलकर उसने हत्या का प्लान बनाया। दोनों ने 12 जुलाई को तड़के 4 बजे भुनेश्वर की मुंह और नाक दबाकर हत्या कर दी और उसे खुदकुशी दिखाने के लिए फांसी पर लटका दिया। इसके बाद आरोपी अरुण रायपुर चला गया। दोनों मोबाइल से लगातार बात करते थे। जिसकी वजह से वे पकड़े गए।

 

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल गमछे को बरामद कर लिया है। जांच के दौरान घटनास्थल से एक प्लास्टिक की कुर्सी भी जब्त की गई थी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज गिया गया।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Mahasamund News : गांजा तस्करी करते दो आरोपी को 8 किलो गांजा के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article UP News : यूपी का पहला गांव जहां हर कोई पीता है आरओ का पानी, जानें कैसे हुआ इंतजाम

Latest News

CG ACCIDENT NEWS : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, चालक फरार
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 12, 2025
Small Savings: रोजाना ₹100 की छोटी बचत से बड़ा फायदा- जानें सरकार की ये शानदार स्कीम
Business Exclusive Featured Grand News VIRAL VIDEO अर्थव्यवस्था छत्तीसगढ़ रोचक खबरें शिक्षा June 12, 2025
Top 5 future electric bikes: “2025 में आएंगी भारत की टॉप‑5 फ्यूचर इलेक्ट्रिक बाइक्स — रफ्तार, रेंज और टेक्नोलॉजी का धमाल”
Business Exclusive Featured Grand News Racing Technology VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ टेक्नोलॉजी June 12, 2025
Ahmedabad Plane Crash: 240 यात्रियों की मौत की पुष्टि, 2 जिंदा बचे, टाटा समूह ने मृतकों के परिजनों को 1 – 1 करोड़ देने का किया ऐलान 
Grand News June 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?