Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Vikas Dubey Arrested : विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद हिरासत में लिए गए दो वकील, आखिर कौन कर रहा था मदद… ? पढ़े पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकानूनक्राइमदेश

Vikas Dubey Arrested : विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद हिरासत में लिए गए दो वकील, आखिर कौन कर रहा था मदद… ? पढ़े पूरी खबर

Poonam Shukla
Last updated: 2020/07/09 at 11:04 AM
Poonam Shukla
Share
2 Min Read
SHARE

लखनऊ। उज्जैन के महाकाल मंदिर से कुख्यात अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ के दो वकीलों को भी उज्जैन से पुलिस हिरासत में लिया गया है। ये दोनों वकील निजी गाड़ी से उज्जैन गए थे। पुलिस उनसे विकास दुबे से कनेक्शन की जांच कर रही है।

पुलिस को आशंका है कि कहीं इन्होंने ही तो विकास दुबे की मदद नहीं की क्योंकि उत्तर प्रदेश पुलिस को चकमा देते हुए विकास मध्य प्रदेश कैसे पहुंच गया ये बड़ा सवाल है। पुलिस उसके गुर्गों का सफाया करने में लगी रही और विकास दुबे उज्जैन पहुंच गया। अब सवाल उठ रहा है आखिर वहां तक पहुंचने में विकास की मदद कौन कर रहा था।

- Advertisement -
Ad image

कहा तो यह जा रहा था कि उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे सभी राज्यों की पुलिस विकास दुबे को लेकर हाई अलर्ट पर थी, बावजूद इसके वह कानपुर से दिल्ली होते हुए हरियाणा के फरीदाबाद शहर जा पहुंचा था। इसके बाद हरियाणा से मध्यप्रदेश तक आ गया। यहां पुलिस की चुस्ती और मुस्तैदी पर सवाल उठना लाजमी भी है। आखिर राज्यों की सीमा और टोल नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी और सीसीटीवी कैमरे क्या केवल खानापूर्ति के लिए लगे हुए थे।

- Advertisement -

बुधवार तक विकास दुबे की लोकेशन फरीदाबाद और एनसीआर बताई जा रही थी लेकिन यहां से वो उज्जैन कैसे पहुंचा, ये सवाल अब भी अनसुलझा है। फरीदाबाद से उज्जैन तक का सफर सड़क मार्ग से करने पर कम से कम 14 घंटे का समय लगता है। दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 774 किलोमीटर है। अब इस सवाल का जवाब या तो पुलिस दे सकती है या फिर खुद विकास की वो उज्जैन कैसे पहुंचा।

- Advertisement -
TAGGED: Arrested, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूज़, विकास दुबे, हिरासत में लिए गए दो वकील
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article रायपुर में जमकर हुई बारिश, ओड़िसा में बना चक्रवात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Next Article ब्रेकिंग : कवर्धा में गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Chhattisgarh : युक्तियुक्तकरण विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक की मांग खारिज
Chhattisgarh : युक्तियुक्तकरण विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक की मांग खारिज
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 6, 2025
Mahasamund : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा की गुणवत्ता में होगी सुधार - कलेक्टर विनय कुमार लंगेह
Mahasamund : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा की गुणवत्ता में होगी सुधार – कलेक्टर विनय कुमार लंगेह
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 6, 2025
CG VIDEO : शहर में बदमाश बेखौफ; आपसी रंजिश में युवक को दौड़ा-दौड़कर पीटा, वीडियो वायरल
CG VIDEO : शहर में बदमाश बेखौफ; आपसी रंजिश में युवक को दौड़ा-दौड़कर पीटा, वीडियो वायरल
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 6, 2025
Chhattisgarh Crime : दिल दहला देने वाला हत्याकांड; जायदाद के लिए पोते ने दादा को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार 
Chhattisgarh Crime : दिल दहला देने वाला हत्याकांड; जायदाद के लिए पोते ने दादा को जिंदा जलाया, गिरफ्तार 
कवर्धा क्राइम छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?